नई हवा ब्यूरो
राजस्थान में घर-घर कोरोना संक्रमण की स्थितियों को भांप कर गहलोत सरकार ने कोरोना के प्रारम्भिक इलाज के लिए एक बड़ा फैसला किया है। इसके तहत सरकार अब घर-घर में कोरोना के इलाज की किट पहुंचाएगी। इस किट में वह दवाईयां होंगी, जो मरीजों को कोरोना के हल्के लक्षण के समय दी जाती है। लेकिन कोरोना के इलाज की किट का वितरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
सबसे पहले ये किट उन घरों में भिजवाई जाएगी जहां कोविड मरीज हैं और होम आइसोलेशन में हैं। इसके बाद उन एरिया में भी प्राथमिकता से वितरित करवाया जाएगा, जहां सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। चिकित्सा विभाग ने सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को इन दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए हैं।
विभाग के सचिव सिद्धार्थ महाजन ने सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्टॉक नहीं होने पर मुख्यालय पर डिमाण्ड भिजवाएं, ताकि समय पर दवाइयां जिलों में पहुंचाई जा सके। उन्होंने बताया कि इन दवाइयों के प्रयोग से हल्के लक्षण वाले मरीजों व उनके संपर्क में आए मरीजों को लाभ मिलेगा।
किट में ये मिलेंगी दवाइयां
सचिव ने बताया कि कोरोना ट्रीटमेंट किट में 5 तरह की टेबलेट होगी। इसमें एजीथ्रोमायसिन (AZITHROMYCIN) टेबलेट 500 एमजी की 3 गोली, पेरासेटामोल (PARACETAMOL) 500 एमजी की 10 गोली, लिवोसिट्राजिन (LEVOCEITRIZINE) 50 एमजी की 10 गोली, जिंक सल्फेट (ZINC SULPHATE ) 10 एमजी की 20 गोली और एस्कोरबिक एसिड (ASCORBIC ACID) 500 एमजी की 10 गोली होगी। इन किटों को बांटने वाले चिकित्सा कर्मी संबंधित परिवार के लोगों को यह भी बताएंगे कि किस बीमारी में कौनसी गोली किस समय और कितनी लेनी है।
ये भी पढ़ें
- पति-पत्नी की एक जगह पोस्टिंग पर राजस्थान हाईकोर्ट का फैसला, फिर भी कर्मचारियों के लिए खुला ये रास्ता
- स्टैनफोर्ड–एल्सेवियर की वैश्विक सूची में उदयपुर के 3 वैज्ञानिक, जानिए किस क्षेत्र में कर रहे कमाल
- अलवर में गर्भवती की मौत, भरतपुर में प्रिंसिपल पति पर केस; सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप
- खुशी का राज़…
- GST परिषद की सिफारिशों का राजस्थान चैंबर ने किया स्वागत, 17 दिन में रिफंड और छोटे कारोबारियों को राहत पर जोर
- भरतपुर के सचिन कैथ का राजस्थान की अंडर-23 टीम में चयन, सीके नायडू ट्रॉफी में इन दो टीमों से होगा मुकाबला
- खेतों में पहुंची कृषि वैज्ञानिकों की टीम, मक्का की उन्नत किस्मों और उत्पादन तकनीकों का किया प्रदर्शन
- बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से ₹4,500 वसूली का आरोप, शराब पीकर गाली-गलौज और बालिकाओं की सुरक्षा में लापरवाही की शिकायत
- जयपुर पश्चिम ब्लॉक किशोरी मेले में इन बालिकाओं ने मारी बाजी, अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगी प्रतिनिधित्व
- DMA India की नई राष्ट्रीय टीम घोषित, डॉ. अमित व्यास अध्यक्ष और डॉ. शुभ प्रताप सोलंकी बने महासचिव; देशभर के चिकित्सकों को मिली जिम्मेदारी
