पटना
पटना में पुरानी पानापुर घाट पर 23 अप्रेल की सुबह पीपा पुल का रेलिंग तोड़ते हुए एक पिकअप वैन गंगा नदी में समा गई। इस हादसे में एक ही परिवार के ग्यारह लोग डूब गए। अब तक नौ शव निकाले जा चुके हैं। ड्राइवर और वैन के ऊपर बैठे 2 लोग तैरकर बाहर निकाल गए। जिंदा बचे लोगों ने गोताखोरों की मदद से नौ शवों को निकल लिया। बाकी लोगों की तलाश की जा रही है। पिक वैन पर सवार एक ही परिवार के सभी लोग अकिलपुर से दानापुर के चित्रकूटनगर आ रहे थे। पिकअप वैन को गंगा में समाते देख पुल पर हंगामा मच गया। आनन फानन में स्थानीय लोगों बचाव में जुट गए।
बताया जाता है कि अकिलपुर निवासी राकेश कुमार का 21 अप्रेल को तिलक समारोह था। तिलक खत्म होने के बाद सभी अपने दानापुर स्थित घर आ रहे थे। इसी बीच यह दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में मारे गए सभी लोग आपस में रिश्तेदार थे। शादी 26 अप्रेल को होनी थी। स्थानीय लोगों ने नाव के सहारे गाड़ी को निकालने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हुए। प्रशासन ने JCB की मदद से गाड़ी को निकाला। डूबे लोगों की तलाश में SDRF की टीम को लगाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। SDRF द्वारा निकाली गईं लाशों की पहचान रामाकांत राय (75 वर्ष), अरविंद कुमार (50 वर्ष), गीता देवी (60 वर्ष), सरोज देवी (65 वर्ष), आशीष कुमार (8 वर्ष), अनुराधा देवी (75) के रूप में हुई है। अनुराधा देवी के एक पोते व पोती की भी लाशें बरामद हुई हैं।
तिलक समारोह से लौट रहे थे
चंद्रदेव सिंह के यहां अकिलपुर दियारा में तिलक समारोह था। इसी परिवार का घर दानापुर नासरीगंज में भी है। शादी का कार्यक्रम नासरीगंज से होना तय था। इसी को लेकर सामान के साथ एक दर्जन से ऊपर घर के सगे-संबंधी दानापुर पीपापुल के रास्ते नासरीगंज आ रहे थे। इसी बीच गाड़ी पीपा पुल से अनियंत्रित होकर गंगा नदी में गिर गई। स्थानीय लोगों ने नाव के सहारे गाड़ी को निकालने का भरसक प्रयास किया लेकिन गाड़ी निकालने में नाकामयाब रहे।
ये भी पढ़ें
- 1 करोड़ के लिए दोस्त बना कातिल | 48 घंटे तक चारे में छुपाई लाश, डिक्की में भरकर ठिकाने लगाने निकला तो खुल गया राज
- जेसीबी चलाने की कीमत तय कर बैठे वनकर्मी | हर महीने 50 हजार की डिमांड, 10 हजार लेते ही एसीबी ने दबोचा
- पट्टों से बाहर रह गई शिव विहार कॉलोनी, अब आर-पार की तैयारी | बीडीए आयुक्त से मिलेंगे निवासी, 18 जून के शिविर में दिखाएंगे ताकत
- ‘आग लग गई… आग लग गई!’ की एक चीख और बिछ गईं लाशें | ट्रेन से कूदे यात्री, दूसरी पटरी पर मौत बनकर आई एक्सप्रेस
- Dausa News: सिर पर कलश, होंठों पर मंगलकामना और कदमों में आस्था | सैकड़ों महिलाओं ने निकाली आरोग्य कलश यात्रा, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश
