पहले तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई और फिर अचानक ही मोटे बेर की आकृति के ओला गिरने लगे। ओलावृष्टि से जगह-जगह गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।
इसी तरह ग्राम पथैना, खदराया, नारौली, भैंसीना, हिंगोटा, खानपुर, बिजवारी, नयागांव माफी, बाई, बेबर, ललिता मूडिया, मूडियाजाट, हरसुख का नंगला, रमासपुर, गोविंदपुरा आदि सहित आसपास के क्षेत्र में भारी तादाद में ओलावृष्टि हुई।