अलवर
ACB ने शनिवार को अलवर में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अलवर के तत्कालीन कलक्टर नन्नूमल पहाड़िया और RAS अशोक सांखला को पांच लाख की घूस लेते हुए दलाल नितिन सहित रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें कि पहाड़िया हाल ही में ही अलवर कलेक्टर पद से रिलीव हुए हैं।
ACB के DG बीएल सोनी के निर्देश पर ASP विजय सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। बताया गया कि इन आरोपियों द्वारा एक फर्म द्वारा निर्माण कार्य को चलते देने के लिए 16 लाख रुपए की घूस मांगी गई थी। परिवादी ने ACB को इसकी शिकायत की और बताया कि ये अधिकारी अपने दलाल के मार्फत उसे परेशां कर रहे हैं।
सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने के बाद ACB ने अलवर के तत्कालीन कलक्टर नन्नूमल पहाड़िया, RAS अशोक सांखला और दलाल को पांच लाख रुपए की रिश्वत के साथ शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। अलवर के तत्कालीन कलक्टर नन्नू पहाड़िया वर्तमान में विभागीय जांच आयुक्त हैं। ACB के अधिकारी तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं। उनके आवास सहित अन्य ठिकानों की भी तलाशी ली जा रही है।
ACB अधिकारियों के अनुसार दलाल सुबह जब रुपए लेकर अशोक सांखला के पास पहुंचा तो रुपए नीतिन को दे दिए गए थे। एसीबी अधिकारियों ने बताया कि यह रुपए कलेक्टर को जाने थे। एसीबी ने कलेक्टर आवास से नन्नूमल पहाड़ियां को गिरफ्तार किया। वहीं जयपुर के महेश नगर स्थित मकान में सर्च कार्रवाई भी शुरू की।
रेलवे के घूसखोर स्वास्थ्य निरीक्षक को सश्रम कारावास
BOB: बैंक ऑफ बड़ौदा ने घटाई होम लोन पर ब्याज दरें, अब इतना सस्ता मिलेगा कर्ज
EPFO: बढ़ सकती है EPF के लिए सैलरी लिमिट, कमेटी ने सरकार को भेजा ये प्रस्ताव