भरतपुर
राजस्थान के भरतपुर में शुक्रवार को माँ की ममता को शर्मसार करने वाली एक ऐसी घटना सामने आई है जिसमें शहर के हीरादास सर्कल पर एक महिला फल के ठेले पर पांच-छह महीने की एक मासूम बच्ची को छोड़कर फ़ुर्र हो गई।
बाल कल्याण समिति के निर्देश पर इस मासूम बालिका को जनाना चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष गंगाराम पाराशर ने बताया कि हीरादास के तोप सर्किल पर एक महिला लघुशंका जाने के बहाने इस मासूम को एक ठेले वाले के पास छोड़कर फुर्र हो गई और काफी देर तक नहीं लौटी तो वहां लोगो का हुजूम इकट्ठा हो गया।
इस मामले की जानकारी जब बाल कल्याण समिति को हुई तो पुलिस के साथ मानव तस्करी विरोधी यूनिट, चाइल्ड लाइन यूनिट व बाल अधिकारिता विभाग के संबंधित अधिकारियों को बालिका की देखरेख के निर्देश दिए गए। अस्पताल में भर्ती इस मासूम का स्वास्थ्य फिलहाल ठीक बताया गया है। महिला की पहचान करने के प्रयास जारी है।
UP में PM मोदी की वर्चुअल सभा: बोले; अब इस चुनाव में हिस्ट्रीशीटर्स बन जाएंगे ‘हिस्ट्री’ की बात
Sand-mining Case: पंजाब CM चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह हनी को ED ने किया गिरफ्तार
कर्मचारियों के वेतन के नाम पर हड़पा पौने तीन करोड़ रेलवे को मिला वापस
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए Good News: Dearness allowance बढ़ना तय, यहां जानिए डिटेल
बदल गया है DA के कैलकुलेशन का तरीका, जानिए अब किस तरह होगी गणना
February 2022 Vrat & Festival List: फरवरी 2022 के व्रत त्योहार, देखिए तीज-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Budget 2022: राज्य सरकार के कर्मचारियों को NPS कंट्रिब्यूशन पर राहत, जानिए ऐसे होगा फायदा
हरियाणा में निजी क्षेत्र की नौकरियों में 75% आरक्षण पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक
