नई दिल्ली
केंद्रीय कर्मचारियों के DA एरियर पर एक बड़ा अपडेट आया है। केंद्र सरकार अब कभी भी इसे लेकर ऐलान कर सकती है। यानी आने वाले कुछ ही दिनों में केंद्रीय कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी हो सकती है। सूत्र बता रहे हैं कि केंद्र सरकार कर्मचारियों के 18 महीने के DA एरियर पर भी कोई अंतिम फैसला ले सकती है।
आपको बता दें कि केन्द्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को 18 महीने से बकाए डीए पर एरियर नहीं दिया है। कर्मचारी लंबे समय से इसके भुगतान की मांग कर रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है। हालांकि केंद्र सरकार एक बार संसद में एरियर का भुगतान करने से इंकार कर चुकी है। लेकिन मामला अभी भी वेट एंड वॉच की स्थिति में है। कर्मचारियों का पूरा प्रेशर केंद्र पर बना हुआ है।
इस बीच खबरें आ रही है कि सरकार इसी हफ्ते इस मसले पर फैसला ले सकती है। भुगतान के फार्मूले को लेकर मामला अटक रहा है। हालांकि बताया यह जा रहा है कि सरकार एकमुश्त डीए बकाया का भुगतान कर सकती है। लेकिन केंद्र का अधिकारी कोई भी आधिकारिक रूप से कोई बात कहने से बच रहा है। इस बार केंद्र के कर्मचारियों का DA तीन प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 31 फीसदी से 34 फीसदी होना लगभग तय है। केवल सरकारी घोषणा होना बाकी है।
जानकारी के मुताबिक नेशनल काउंसिल ऑफ JCM, डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेंनिग और वित्त मंत्रालय के बीच इस सिलसिले में बातचीत हुई। हालांकि अभी कोई ठोस जवाब नहीं मिला है। जेसीएम का कहना है कि सरकार से बातचीत चल रही है और उम्मीद है कि इस मसले पर जल्दी ही कैबिनेट सेक्रेटरी के साथ बात हो सकती है।
डीए एरियर का हो सकता है वन टाइम सेटलमेंट
नेशनल काउंसिल ऑफ ज्वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (जेसीएम) ने सरकार के सामने मांग रखी है कि डीए की बहाली करते समय 18 महीने के लटके हुए डीए एरियर पर भी वन टाइम सेटलमेंट कर देना चाहिए। अगर प्रधानमंत्री मोदी इसे हरी झंडी देते हैं तो कर्मचारियों के खाते में इस साल मोटी रकम आ सकती है।
कर्मचारियों को 2 लाख रुपए तक का होगा फायदा
अगर केंद्र सरकार ने फैसला लिया तक इससे कर्मचारियों को 2 लाख रुपये तक का फायदा होगा। लेवल-1 के कर्मचारियों का डीए एरियर 11880 रुपए से लेकर 37554 रुपए तक है। वहीं, लेवल-13 और लेवल-14 के लिए पैसा जोड़ा जाए तो एक कर्मचारी को डीए एरियर का 144200 रुपए से 218200 रुपए का भुगतान किया जाएगा।
नेशनल काउंसिल ऑफ ज्वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (जेसीएम) के सचिव (स्टाफ साइड) शिव गोपाल मिश्रा का कहना है कि अगर लेवल 1 के कर्मचारियों की बात करें तो डीए पर एरियर करीब 11880 रुपये से लेकर 37554 रुपए के बीच में बनता है। वहीं अगर हम लेवल 13 के कर्मचारियों की बात करें तो उनका बेसिक पे 1,23,100 रुपए से लेकर 2,15,900 रुपये के बीच में बनता है।
मामला प्रधानमंत्री मोदी के पास
18 महीने के एरियर का मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंच गया है। अब पीएम मोदी एरियर को लेकर फैसला करेंगे। एरियर भुगतान को लेकर भारतीय पेंशनभोगी मंच ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी भी लिखी है। प्रधानमंत्री से बीएमएस ने अपील की है कि वो इस मामले में हस्तक्षेप करें और वित्त मंत्रालय को एक जनवरी 2020 से 30 जून 2021 के बीच रोके गए डीए, डीआर के एरियर को जल्द जारी करने का निर्देश दें।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
