हुबली
एक युवक की दो दिन बाद ही शादी थी। इसके लिए उसे पैसों की जरूरत पड़ गई तो उसने चाकू की नोक पर अकेले दम पर ही सरकारी बैंक लूट ली। लेकिन किस्मत ने उसका साथ नहीं दिया और कुछ देर बाद ही वह सिर पर सेहरा सजवाने की जगह हाथों में हथकड़ी डलवा बैठा।
घटना कर्नाटक के हुबली शहर की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एक ब्रांच की है। इस लूट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। काले रंग की हुडी और मास्क पहने यह युवक हाथ में चाकू लहराते हुए बैंक में दाखिल हुआ और घुसते ही बैंक के एक केबिन के दरवाजे पर लात मारकर उसे खोलने की कोशिश की। वहां बैठी एक महिला कर्मचारी यकायक युवक की इस हरकत से उसका मकसद समझ गई। बदमाश के हाथ में चाकू देखकर वो और घबरा गई, डर के मारे खड़ी हो गई। मारे घबराहट में हाथ जोड़ने लगी हाथ।
युवक उस महिला कर्मचारी पर झपटा और उसका बैग छीन लिया और उससे सारा पैसा निकालने के लिए कहा। बैंक में अफरातफरी मच गई। बदमाश लगातार चाकू दिखाकर महिला कर्मचारी को धमकाता रहा, बाकी स्टाफ से भी पैसा लेकर आने को कहा। आखिर में उसे महिला के टेबल पर जितना पैसा रखा मिला उसे समेटकर वो बैंक से भाग निकला। इस बदमाश ने बैंक से 6 लाख 39 हजार की रकम लूट ली।
बदमाश के भागते ही बैंक के कर्मचारी भी चोर-चोर चिल्लाते हुए बाहर दौड़े। संयोग से एक पुलिसकर्मी पास से गुजर रहा था जिसने बदमाश का पीछा किया और एक ट्रैफिक पुलिसवाले की मदद से उसे धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ हुई तो बदमाश के दिए बयानों ने सभी को हैरान कर दिया।
पूछताछ में पता चला कि वह पढ़ा लिखा है। उसने अपना नाम प्रवीण कुमार बताया और वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। उसने पुलिस को पूछताछ में बताया कि दो दिन बाद ही उसकी शादी होने वाली थी और वह खरीदारी करने हुबली आया हुआ था। उसे पैसों की सख्त जरूरत थी, उस पर काफी कर्ज भी था। ऐसे में कोई और रास्ता नहीं सूझा तो बैंक लूटने का प्लान बना लिया। लेकिन महज 15-20 मिनट में पकड़ा गया।
कैसे बनी भारत की पहली अंतरिम सरकार? नेताजी को क्यों बोला जाना चाहिए पहला प्रधानमंत्री?
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान में फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज; अगले दौर को लेकर आया ये बड़ा अपडेट | जारी हुआ यलो अलर्ट
- ‘डरपोक जज कहलाना मंजूर नहीं, मरना पसंद करूंगा’, माफिया के दबाव के बीच जज ने सुनाई नदीम को फांसी
- मंत्रोच्चारण के साथ पौधारोपण, महारानी श्री जया कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- उजड़ा हुआ घोंसला…
- सरकारी बैंक अधिकारियों को बड़ा झटका या राहत? PLI स्कीम पर सरकार ने लगाई रोक | 19 नवंबर 2024 की व्यवस्था अब ठंडे बस्ते में, नए फॉर्मूले पर यूनियनों से होगी बातचीत
- दौसा में हरियाली का संदेश, मंदिर परिसर से महिला थाने तक रोपे पौधे
- छह महीने की शादी… फिर पत्नी के शव के साथ ऐसी हैवानियत, पढ़कर कांप उठेगा कलेजा | फ्रिज में रखे थे शरीर के टुकड़े, उसी कमरे में खाना खाता रहा पति; बदबू ने खोला खौफनाक राज
- बाजार जाने निकली थीं सात महिलाएं, अचानक सिर पर आ गिरा मौत का मलबा | भरतपुर में दीवार ढहने से एक की मौत, 6 घायल; CM भजनलाल अस्पताल पहुंचे
- पहली बार वोट डालने वालों के लिए खास पहल, EVM की समझ के साथ युवाओं ने जाना एक वोट का मतलब | प्रश्न प्रतियोगिता आयोजित
- 35 साल पूरे, अब लोक मंथन के जरिए सांस्कृतिक विरासत को जगाने की तैयारी | भरतपुर में अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस पर 27 सितंबर की रथ यात्रा का ऐलान
