जोधपुर
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत उत्तर- पश्चिम रेलवे के स्काउट एंड गाइड परिवार की ओर से रविवार को रेलवे स्टेशन पर पराक्रम दिवस मनाया गया। इस मौके पर मंडल रेल प्रबंधक सुश्री गीतिका पांडेय ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस मौके पर सुश्री पांडेय ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रवादी विचारधारा से परिपूर्ण थे जिन्होंने आक्रामक रणनीति के चलते अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ाई लड़ी। इससे वे भारतीयों के बीच जन नायक बन गए। सुश्री पांडेय ने कहा कि उनके दिए गए नारों को मौजूदा परिवेश में जीवन में आत्मसात करके आगे बढ़ने की जरूरत है।
अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज गुप्ता व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक धीरुमल ने भी नेताजी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। स्काउट एंड गाइड की तरफ से सुश्री घनिष्ठा मोदी ने बोस के जीवन से ओतप्रोत ओजपूर्ण कविता सुनाई।
स्काउट गाइड के जिला सचिव विवेकशील, जिला सचिव मनीष थानवी,जिला संगठन आयुक्त विजय रायपुरीया, जिला प्रशिक्षण आयुक्त राकेश पुरोहित, कोषाध्यक्ष भोपाल सिंह, स्काउट मास्टर अरविंद पाल ,गजेंद्र राजपुरोहित, राजवीर सिंह व गोबिन्द टाक उपस्थित सहित बड़ी संख्या में रेलवे स्टाफ और यात्री मौजूद थे।
कैसे बनी भारत की पहली अंतरिम सरकार? नेताजी को क्यों बोला जाना चाहिए पहला प्रधानमंत्री?
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- गोदाम में बिछी खून की चादर, गला रेतकर खत्म कर दिया भाजपा नेता को | रात तक इंतजार करती रही फैमिली, सुबह मिली लाश
- ‘63% DA की आहट या सिर्फ आंकड़ों का खेल?’ | CPI-IW के नए डेटा ने बढ़ाई उम्मीदें, जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा
- ‘नामांतरण के नाम पर खेल… और एसीबी का सीधा वार’ | रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ धराया, ट्रैप में फंसा पूरा जाल
- भ्रष्टाचार पर सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक वार | 20 अफसरों की नौकरी गई, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद, 577 और रडार पर
- ढिगावड़ा स्टेशन के पास खामोश हुई ज़िंदगी | इंजीनियर की आत्महत्या से सनसनी, पत्नी व ससुराल पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान
- भरतपुर के साकेत गौतम ने राजस्थान में बजाया डंका | मैच रेफरी परीक्षा में चौथा स्थान, एग्जाम पास करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी
- 5 जून को हरियाली की हुंकार से गूंजेगा भरतपुर | प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ निकलेगी विशाल रैली
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
