भरतपुर/ कैथल
हरियाणा के कैथल में एक मां को करीब 10 साल बाद उसका बिछड़ा कलेजे का टुकड़ा मिल गया। बेटे को देख मां की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और अपने बेटे को देख कर बिलख पड़ी। एक दूसरे को देखकर मां और बेटे दोनों की आंखों से आंसू छलक पड़े। मां-बेटे को यह खुशियां भरतपुर के ‘अपना घर’ आश्रम ने लौटाई है। यहां वे लोग रहते हैं जो असहाय होते हैं।
दरअसल कैथल की कमल कॉलोनी का रहने वाला सनी 15 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया गया था। लेकिन जब वह घर वापस आया तो वह मानसिक रूप से विकलांग हो चुका था। इसी के चलते एक दिन वह घर से निकला और वापस नहीं आया। इस बीच सनी भटकते-भटकते राजस्थान पहुंच गया जहां वह भरतपुर के ‘अपना घर’ आश्रम के संचालकों के सम्पर्क में आया। आश्रम संचालक सनी को अपना घर में ले आए और दस साल तक उसकी देखभाल की और मानसिक विकलांगता का इलाज कराया। इससे सनी ठीक होने लगा। तब उसने उसने अपना घर संचालकों को बताया कि वह हरियाणा के कैथल का रहने वाला है।
बस, इतना क्लू मिलते ही आश्रम के संचालकों ने सनी के परिवार को कैथल में ढूंढ़ना शुरू किया और फिर इसमें उनको कामयाबी मिल गई। और पुलिस की मदद से उसके घर में संपर्क किया। जैसे ही सनी की मां रविंद्र कौर को पता लगा कि उनका बेटा ‘अपना घर’ आश्रम भरतपुर में है तो वो फ़ौरन अपना घर पहुंची और दस साल बाद अपने बेटे को देख रो पड़ीं और अपने बेटे सनी को अपने साथ घर ले आई।
होनहार था सनी
सनी की मां रविंद्र कौर ने बताया कि उनका बेटा पढ़ने में बहुत होशियार था। इसलिए पढ़ाई के लिए उसे ऑस्ट्रेलिया भेजा था। लेकिन जब वह घर आया तो उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। वह अचानक से घर से चला गया और वापस ही नहीं आया। उन्होंने कहा, ‘हमने सनी को खोजने के लिए हर मंदिर और गुरुद्वारों में जाकर तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लग पाया।
पिता का निधन हो गया, बहन की शादी हो गई
सनी की मां रविंद्र कौर ने बताया कि इन दस सालों के दौरान सनी के पिता का भी निधन हो गया। पिता भी देहांत से पहले इसी उम्मीद में थे कि उनका बेटा शायद वापस आ जाए। रविंद्र कौर ने बताया, ‘इस बीच सनी की बहन की भी शादी हो गई। अब जब मेरा बेटा मुझे मिल गया है तो मैं अपनी खुशी व्यक्त नहीं कर पा रही हूं।‘ वहीं, सनी भी अपनी मां से मिलकर बहुत खुश हुआ। एक दूसरे को देखकर मां और बेटे दोनों की आंखों से आंसू छलक पड़े।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
