जयपुर
भरतपुर जिले में नदबई के विधायक जोगिंदर सिंह अवाना को एक शिक्षक को APO करवाना महंगा पड़ गया है। राजस्थान सिविल सेवा अपीलीय अधिकरण (रेट) ने विधायक की शिकायत के बाद शिक्षक को APO करने के आदेश पर रोक लगा दी है। वहीं शिक्षा विभाग और विधायक को नोटिस जारी कर जवाब-तलब भी किया है।
राजस्थान सिविल सेवा अपीलीय अधिकरण (रेट) ने अपने आदेश में कहा है कि अपीलार्थी शिक्षक को पूर्व के स्थान पर कार्य करते रहने दिया जाए। अधिकरण ने यह आदेश कल्याण सिंह की अपील पर दिए। अपील में अधिवक्ता दिलीप सिंह कुरका ने अधिकरण को बताया कि गत आठ जनवरी को भरतपुर की नदबई विधानसभा क्षेत्र से विधायक जोगिंदर सिंह अवाना पिपरउ गांव के की सरकारी स्कूल में निरीक्षण के लिए गए थे। यहां उन्होंने कक्षा पांच के कुछ छात्रों से सवाल किए, जिसका जवाब नहीं देने पर विधायक ने अपीलार्थी शिक्षक को एपीओ करने के लिए शिक्षा अधिकारियों को कहा। इस पर विभाग ने अपीलार्थी को उसी दिन एपीओ कर दिया।
अपील में कहा गया कि विधायक अपने समर्थकों और गनमैन सहित कक्षा में आए थे, जहां छात्रों की ओर से सवालों का जवाब नहीं देने पर उसे एपीओ किया गया। जबकि एपीओ करने से पूर्व नियमानुसार विभागाध्यक्ष की सहमति नहीं ली गई।
इसके अलावा अपीलार्थी के खिलाफ कोई जांच भी शेष नहीं है। उसे राजनीतिक हस्तक्षेप और दुर्भावना के कारण एपीओ किया गया है। ऐसे में अधिकरण के आदेश पर रोक लगाई जाए। जिस पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने एपीओ आदेश पर रोक लगाते हुए विभाग और विधायक से जवाब तलब किया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
