जयपुर
राजस्थान में कोरोना की तीसरी लहर के बीच अभी चिंता की लकीरें बनी हुई हैं। क्योंकि अभी प्रदेश में कोरोना से मौतों का सिलसिला थमा नहीं है। मंगलवार को प्रदेश में नौ मौत दर्ज की गईं। वहीं कोरोना संक्रमित के 9711 नए केस भी सामने आए। इसके साथ ही राज्य में एक्टिव केस अब बढ़कर 69388 हो गए हैं।
चिकित्सा विभाग की सूचना के अनुसार 24 घंटों में 7056 मरीज ठीक हुए हैं। आज भी जयपुर में सर्वाधिक 2358 केस दर्ज किए गए। वहीं आज कोरोना से जयपुर में 2, जोधपुर में 2, अजमेर, अलवर, बीकानेर, दौसा, करौली में एक- एक मरीज की मौत हुई है।
कहां कितने मिले मरीज
जयपुर में 2358, जोधपुर में 801, उदयपुर में 677, पाली में 569, अलवर में 568, कोटा में 563, भरतपुर में 536, हनुमानगढ़ में 426, चित्तौड़गढ़ में 380, बीकानेर में 358, अजमेर में 270, बाड़मेर में 239, चूरू में 252, सवाईमाधोपुर में 205, सीकर में 204, जैसलमेर में 117, धौलपुर में 115, बारां में 101, भीलवाड़ा में 90, झालावाड़ में 94, बूंदी में 53, दौसा में 85, श्रीगंगानगर में 84, डूंगरपुर में 47, जालौर में 25, बांसवाड़ा में 9, झुंझुनूं 38, करौली 17, नागौर में 85, प्रतापगढ़ में 125, राजसमंद में 31, सिरोही में 68, टोंक में 121।
ये है एक्टिव केस की स्थिति
जयपुर में 19686, जोधपुर में 4851, अजमेर में 2201, अलवर में 6169, बांसवाड़ा में 521, बारां में 529, बाड़मेर में 2341, भरतपुर में 3122, भीलवाड़ा में 1755, बीकानेर में 3143, बूंदी 275, चित्तौड़गढ़ 1546, चूरू में 863, दौसा में 749, धौलपुर में 609, डूंगरपुर में 752, श्रीगंगानगर 923, हनुमानगढ़ में 1762, जैसलमेर में 842, जालौर 49, झालावाड़ में 503, झुंझुनूं 495, करौली में 139, कोटा में 3123, नागौर में 611, प्रतापगढ़ में 788, राजसमंद में 669, सवाईमाधोपुर में 1312, सीकर में 1436, सिरोही में 749, टोंक में 563।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान में सनसनीखेज वारदात: खेत में मिले चाचा और दो मासूम भतीजों के शव, एक का शव पेड़ से लटका मिला
- कौन है इस मासूम का परिवार? जयपुर में लावारिस मिली 8 माह की बच्ची की पहचान में जुटी पुलिस
- 20 करोड़ से ज्यादा का बजट, टेंडर भी जारी… फिर दो साल से गड्ढों में क्यों फंसा भरतपुर का गोलपुरा बाईपास?
- सरकारी कर्मचारी रिटायरमेंट से पहले बदल लें फैसला तो क्या होगा? राजस्थान हाईकोर्ट ने बताया नियमों का अहम पहलू
- भरतपुर के डीग में दहला देने वाली वारदात: ननिहाल आए 13 साल के जुड़वा भाइयों की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में सनसनी
- ‘सत्ता परिवर्तन नहीं, अपने पिट्ठू बैठाना मकसद’… मोहन भागवत के बयान में छिपा बड़ा राजनीतिक संदेश
- PNB में फर्जीवाड़े का बड़ा खेल: ग्रामीण के नाम पर निकाले 10 लाख, बैंक का नोटिस आते ही उड़े होश
- फाइलों के बोझ तले दबा राजस्थान हाईकोर्ट: क्या था वो फरमान, जिसे बदलने के लिए खुद अदालत को लगानी पड़ी अर्जी?
- भरतपुर के कुश्ती दंगल में पहले दिन भिड़े नामी पहलवान, जिला केसरी के चार दावेदार सेमीफाइनल में
- राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल: नवरात्र पर 52 इंस्पेक्टर बने डीएसपी, पीएचक्यू ने शुरू की नई पोस्टिंग की प्रक्रिया
