भरतपुर
मुख्य सचिव निरंजन आर्य के आगमन पर भरतपुर जिला व्यापार महासंघ द्वारा स्वागत व अभिनंदन का समारोह आदित्य रिसोर्ट घना रोड पर आयोजित किया गया। समारोह में जिले भर के व्यापारिक संगठनों के साथ-साथ कई सामाजिक संगठन भी शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता जिला महामंत्री नरेंद्र गोयल ने की। समारोह में मुख्य अतिथि निरंजन आर्य मुख्य सचिव राजस्थान सरकार एवं अतिथि संभागीय आयुक्त पीसी बेरवाल, जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता,आईजी थे।
जिला प्रवक्ता विपुल शर्मा ने बताया कि सभी अतिथियों गणेश प्रतिमा पर माल्यार्पण किया । उसके बाद दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरुआत हुई। जिला महामंत्री नरेंद्र गोयल ने स्वागत भाषण दिया व अपने संगठन जिला व्यापार महासंघ के बारे में सूक्ष्म में बताते हुए व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने का आग्रह किया।
जिला व्यापार महासंघ के द्वारा मुख्य अतिथि व अतिथियों के साथ-साथ नगर निगम आयुक्त व एडीएम सिटी का बड़े ही गर्मजोशी से स्वागत व अभिनंदन माला ,पटका, स्मृति चिन्ह व अभिनंदन पत्र देकर किया गया। स्वागतकर्ता में मोहन लाल मित्तल, अनिल लोहिया, जयप्रकाश बजाज, भगवानदास बंसल , विपुल शर्मा , बंटू भाई , अशोक शर्मा, सुधीर गुप्ता आदि थे। भगवानदास बंसल ने अभिनंदन पत्र का पठन किया।
स्वागतकर्ता संगठनों में मुख्य रूप से चेंबर ऑफ कॉमर्स , उद्योग एंड व्यापार मंडल, फोर्टी फेडरेशन ऑफ राजस्थान , जिला रेडीमेड गारमेंट एंड होजरी एसोसिएशन, बयाना व्यापार महासंघ, सर्राफा संघ, कामां व्यापार संघ, ऑटोमोबाइल डीलर सोसाइटी, बैर व्यापार संघ , श्री सर्राफा समिति , थोक व्यवसाई संस्थान, जिला फोटोग्राफर संघ ,परचून एवं किराना संघ, इमारती लकड़ी व्यापार संघ , चौबुर्जा मोरी चार बाग व्यापार संघ, कोतवाली कुम्हेर गेट व्यापार संघ, लोहा बाजार व्यापार संघ , जिला हलवाई मजदूर संघ , पुस्तक व्यवसाई संस्थान ,भरतपुर साइकिल डीलर एसोसिएशन, जामा मस्जिद व्यापार संघ , कैट एंड कॉन्फ्रेंस मिलर्स एसोसिएशन, विप्र फाउंडेशन, सोनी एजुकेशन ग्रुप, आर्य प्रतिनिधि मंडल , मंडल मुख्यालय आजीवन सदस्य राजस्थान , शिक्षक संघ , भरतपुर कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन, मथुरा के व्यापार संघ , व्यापार मंडल समिति नई मंडी , टैक्स बार एसोसिएशन, हलवाई संघ , भुसावर व्यापार संघ, कुम्हेर गेट व्यापार संघ, गोल बाग रोड व्यापार संघ शामिल थे ।
इस मौके पर मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने राजस्थान सरकार द्वारा उद्यमियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं व स्कीम के बारे में व्यापारियों को अवगत कराते हुए कहा कि, अगर कोई भी व्यापारी बजट से पहले कोई भी सुझाव देना चाहता है तो वह जिला कलेक्टर के माध्यम से मेरे तक पहुंचा सकता है। अगर वह सुझाव व्यापारियों के हित में है तो लागू करवाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही यह भरोसा भी दिलाया कि भरतपुर के विकास के लिए वह हमेशा तत्पर व प्रयत्नशील रहेंगे।
भरतपुर की ये मांगें उठाईं
कार्यक्रम के अंत में जिला व्यापार महासंघ द्वारा एक ज्ञापन दिया गया। जिसमें भरतपुर को हेरिटेज जिला घोषित करने, भरतपुर को टी.टी. जेड. क्षेत्र से बाहर निकालने, सुजान गंगा व अन्य पर्यटन स्थलों को विकसित करने की मांग रखी गई। जयप्रकाश बजाज ने सभी का धन्यवाद दिया। संचालन प्रदीप शर्मा ने किया। समारोह में मुख्य रूप से विनोद सिंघल, अनुराग गर्ग, हरिशंकर गोयल, कैलाश लोहिया , विष्णु जैन , भूपेंद्र सर्राफ, राजेश खंडेलवाल, सीताराम अग्रवाल , कृष्ण कुमार सिंघल, विष्णु लोहिया, डॉक्टर भूषण अरोड़ा , डॉ.गीता अरोड़ा, रमेश कसेरा, मोहन सिंह, गोविंदगढ़ , अशोक पाराशर , नीरज शर्मा, बंटी व्यास, निरपेश अग्रवाल, शिवप्रकाश जिंदल, सुनीलशर्मा, सन्तोष खण्डेलवाल, सूरजभान गुप्ता, सत्यदेव आर्य आदि काफी संख्या में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- कोटा में 137 NCC कैडेट्स ने दिखाई एकजुटता की ताकत, रैली से लेकर रंगोली और प्रश्नोत्तरी में लिया हिस्सा
- सरदार पटेल के योगदान से छात्राओं को कराया रूबरू, राजकीय कन्या महाविद्यालय उच्चैन में मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस
- सरदार पटेल की जयंती पर रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में छात्राओं ने लिया राष्ट्रीय एकता का संकल्प
- सरपंच चुनाव में 319 वोटों की धांधली पर भड़की हिंसा, समर्थकों के पथराव से DSP-ASI समेत 4 पुलिसकर्मी लहूलुहान
- भारत के बैंकों में आने वाला है तगड़ा भूचाल, सरकार ने उठाया ऐसा कदम, रातों-रात बदल जाएगी आपके पैसे रखने की व्यवस्था?
- हिमाचल में HPAS अधिकारियों की नई तैनाती से प्रशासन में हलचल, किसी को मिली बड़ी जिम्मेदारी तो किसी को पोस्टिंग का इंतजार
- Himachal News: नेपाली मजदूरों को घास कटवाने ले जा रहे थे मां-बेटे, रास्ते में काल बनकर आई कार; 5 की मौत
- संदलपोशी के साथ हुआ 43वें उर्स का समापन, दरगाह पर उमड़ा जायरीनों का सैलाब; अमन-चैन की मांगी दुआ
- PNB महाघोटाला: 35 करोड़ से बढ़कर 200 करोड़ पार, पूरा स्टाफ सस्पेंड, CBI की एंट्री से मचा हड़कंप; लॉकर से गहने भी गायब
- राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के DA – Bonus पर बड़ा फैसला, 3% बढ़ोतरी के साथ आया ऐसा आदेश; एरियर को लेकर जानें क्या हुआ?
