अलवर
अलवर के भिवाड़ी के टपूकड़ा में शनिवार को स्टेट हाईवे-25 पर गांधी चौक के पास एक बड़ा हादसा हो गया। रोडवेज की एक बस सीमेंट से भरे एक ट्रोले से टकरा गई जिससे बस में बैठी करीब दो दर्जन सवारियां घायल हो गईं। घायलों में आधा दर्जन सवारियों की हालत गंभीर बताई जाती है।
दुर्घटनाग्रस्त बस मत्स्य नगर अलवर डिपो की थी। उसमें करीब चालीस सवारियां सवार थीं। हादसे के दौरान बस चालक केबिन में फंस गया। जिसे आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना के बाद तुरंत टपूकड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से बस को हटवाया और यातायात सुचारू कराया।
जानकारी के अनुसार भिवाड़ी की तरफ से आ रही राजस्थान रोडवेज बस अचानक रोड के सामने आए ट्रोले से जा भिड़ी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों की मदद से बस में फंसी हुए यात्रियों को कड़ी मशक्कत के बाहर निकाला गया। जिसके बाद सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया।
ये हुए घायल
बस चालक चालक सुदेश कुमार पुत्र मातादीन निवासी हरसोरा व परिचालक रामेश्वर चौधरी पुत्र नवल चौधरी निवासी मुंगस्का, चंद्रिका शर्मा पुत्र रघुनाथ शर्मा, रफीक पुत्र दीन मोहम्मद, गिरिराज सिंह पुत्र उदयवीर सिंह, ननगा पुत्र बदलू, शशि पुत्र रामबीर, राजेंद्र पुत्र कजोड़मल, सुरेश पुत्र सोहनपाल, सोनू सैनी पुत्र साधु राम नाई, गौरव शर्मा पुत्र हरदयाल शर्मा, मोहम्मद इब्राहिम पुत्र मोहम्मद मुख्त्यार, अरुण पुत्र पीआर चतुर्वेदी। कुछ घायल अन्य वाहनों से निकल गए। नाजुक हालत होने पर चालक सुदेश कुमार, परिचालक रामेश्वर चौधरी, चंद्रिका शर्मा, रफीक और गिर्राज को अलवर रेफर कर दिया जबकि अन्य सवारियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ‘63% DA की आहट या सिर्फ आंकड़ों का खेल?’ | CPI-IW के नए डेटा ने बढ़ाई उम्मीदें, जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा
- ‘नामांतरण के नाम पर खेल… और एसीबी का सीधा वार’ | रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ धराया, ट्रैप में फंसा पूरा जाल
- भ्रष्टाचार पर सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक वार | 20 अफसरों की नौकरी गई, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद, 577 और रडार पर
- ढिगावड़ा स्टेशन के पास खामोश हुई ज़िंदगी | इंजीनियर की आत्महत्या से सनसनी, पत्नी व ससुराल पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान
- भरतपुर के साकेत गौतम ने राजस्थान में बजाया डंका | मैच रेफरी परीक्षा में चौथा स्थान, एग्जाम पास करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी
- 5 जून को हरियाली की हुंकार से गूंजेगा भरतपुर | प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ निकलेगी विशाल रैली
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
