जयपुर
Income Tax Department ने राजस्थान की राजधानी जयपुर में बड़े बिजनेसमैन के करीब एक दर्जन ठिकानों पर मंगलवार को बड़ी छापे की कार्रवाई की। इनके यहां करोड़ों की काली कमाई मिलने का अनुमान है। कार्रवाई अभी जारी है।
आयकर विभाग ने होटल और इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार से जुड़े व्यवसायी के ठिकानों पर यह छापा मारा है। आयकर विभाग की अलग-अलग टीमें जयपुर में सीतापुरा, आदर्श नगर, नेहरू बाजार समेत अन्य जगह पर छापा मारने पहुंचीं। इससे बड़ा हड़कंप मच गया।
सूत्रों ने बताया कि इन बड़े बिजनेसमैन के यहां आयकर विभाग को बड़ी काली कमाई का इनपुट मिला था। इसके बाद आयकर विभाग की टीम ने कारोबारी के ठिकानों पर छापे मार कार्यवाही को अंजाम दिया। आदर्श नगर में इलेक्ट्रॉनिक्स का गोदाम पर छापा मारा गया जिसमें वीटो पावर ब्रांड नाम से बाजार में उत्पाद आते हैं।
इसी तरह नेहरू बाजार में भी एक इलेक्ट्रॉनिक्स का शो-रूम आयकर विभाग के राडार पर आया है। कारोबारी के दुर्गापुरा समेत कई जगहों पर होटल्स भी बताए जा रहे हैं। आयकर विभाग की टीम कारोबारी के आवास और प्रतिष्ठानों पर जांच पड़ताल कर रही है। दस्तावेजों समेत डाटा एकत्रित किया जा रहा है।
उम्मीद की जा रही है कि इस कार्रवाई में विभाग को काली कमाई के साथ ही बेनामी सम्पत्तियां भी उजागर हो सकती हैं। बैंक खातों को भी खंगाला जा रहा है। इनके यहां से कितनी ब्लैक मनी मिली है, इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है। पर इनकम टैक्स टीम को व्यापारियों के पास से करोड़ों रुपए की आय चोरी मिलने का अनुमान है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- SDM दफ्तर में रिश्वत का जाल: 60 हजार लेते ही दबोची गई अफसर | बैग से निकले 4 लाख, ACB का बड़ा ट्रैप
- बचत नहीं तो भविष्य अधूरा: होटल में जुटे शहर के दिमाग | निवेश के गुर सीखे, समय पर आने वालों को मिला इनाम
- हिजाब OK, बिंदी-तिलक NO? Lenskart की ग्रूमिंग गाइड पर बवाल | 27 पन्नों की पॉलिसी लीक, सोशल मीडिया पर भड़का विवाद
- नाम से खेल, जेब पर वार: बिना बताए बना दिया लोन का गारंटर | बैंक का फोन आया तो 72 साल के बुजुर्ग के उड़ गए होश
- दौसा की कलम का दम: बाल साहित्य में दो नाम चमके | भोपाल में सम्मानित होंगे उत्कर्ष नारायण और संतोष ऋचा
- विवाह प्रमाण पत्र बना ‘कमाई का जरिया’ | 10,400 की रिश्वत लेते VDO रंगे हाथों पकड़ी, ACB की बड़ी कार्रवाई
- सरकारी वकील पर रिश्वत का दाग | केस से नाम हटाने के खेल में 14 साल बाद 3 साल की सजा, ACB कोर्ट का बड़ा फैसला
- कोर्ट का सख्त फैसला | दुष्कर्म केस में आरोपी को उम्रकैद, 1 लाख जुर्माना भी लगाया
- पहले दिन ही इस्तीफा! | चंडीगढ़ के निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप, डॉक्टर ने खोला सिस्टम का काला सच
- वैश्विक चुनौतियों पर मंथन का मंच | दिल्ली विश्वविद्यालय में ICSRD-2026 सम्मेलन में सतत विकास पर गूंजे विचार
