ग्वालियर
एक प्रोफेसर को छात्र से थीसिस अप्रूव करने के एवज में गिरफ्तार किया गया है। थीसिस अप्रूव करने के एवज में उसने 50 हजार मांगे थे। दस हजार रुपए लेते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार प्रोफेसर का नाम डॉ. बीडी माणिक उर्फ भगवानदास है और वह शासकीय विजयाराजे सिंधिया कन्या महाविद्यालय मुरार में नृत्य विभाग का प्राध्यापक एवं HOD है। ग्वालियर में EOW की टीम ने प्रोफेसर को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। प्रोफेसर ने अपने एक शोधार्थी छात्र से पीएचडी की थीसिस अप्रूव करने के बदले 51 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। तीन किश्तों में रुपए देना तय हुआ। प्रोफेसर के घर मनोहर इन्क्लेव सिटी सेंटर पर छात्र पहली किश्त के 10 हजार रुपए लेकर पहुंचा था। प्रोफेसर के रुपए लेकर जेब में रखते ही आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
दिल्ली नजफगढ़ निवासी अवनीश कुमार ने EOW में शिकायत की थी। अवनीश और प्रोफेसर के बीच लेनदेन की ऑडियो टेप के आधार पर EOW की टीम ने छात्र की शिकायत पर डॉ. माणिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और उसे ट्रैप कर लिया। EOW की टीम ने तत्काल प्रकरण बनाकर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कर लिया है।
कई बार सम्मानित हो चुका है प्रोफेसर
पकड़ा गया प्रोफेसर को नृत्य और तबला के लिए कई स्थानीय और रीजनल कार्यक्रम में सम्मानित किया जा चुका है। राज्य स्तर पर भी कई कार्यक्रम में वह सम्मान पा चुका है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- इंतजार खत्म, जेब होगी भारी | इन कर्मचारियों-पेंशनर्स के DA-DR में बढ़ोतरी, एरियर भी मिलेगा
- खेत बचाओ अभियान की घंटी | मिट्टी थक रही है, खाद बढ़ रही है… किसानों को KVK ने चेताया
- BDA पर भड़के किसान, पास हुआ निंदा प्रस्ताव | बोले- हमें ‘भू-माफिया’ बताकर सरकार को गुमराह किया जा रहा, अब CM से सीधी मुलाकात की तैयारी
- TMC में ‘महाभारत’ | 60 विधायक लेकर अलग हुए बागी, ममता ने पूरी पार्टी की कमेटियां ही भंग कर दीं
- मस्टरोल के बदले ‘महीना’ मांग रहा था बाबू | 25 हजार जेब में रखते ही ACB ने दबोचा, पंचायत कार्यालय में मचा हड़कंप
- UP: जनगणना ड्यूटी के बीच शिक्षकों की दोहरी परेशानी | MDM राशन संकट और ऑनलाइन कार्यों के दबाव पर BSA को सौंपे गए दो ज्ञापन
- Bharatpur: जमीनी रंजिश ने ली जान | भतीजे ने चाचा का किया कत्ल, चक सहना गांव में सनसनी और तनाव
- होटल की खिड़कियों से छलांगें, नीचे बिछे गद्दे… और फिर चीखों का सन्नाटा | दिल्ली के होटल में भीषण अग्निकांड, 21 की मौत
- अपना हाथ जगन्नाथ …
- रेलकर्मियों के लिए बड़ा बदलाव, अब पास बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर | रेलवे बोर्ड ने खत्म की पुरानी व्यवस्था
