जयपुर
ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा (Rajasthan VDO Exam 2021) देने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए खुश खबर है। पहली बार ग्रामीण विकास अधिकारी (VDO) के लेवल फर्स्ट (VDO Recruitment Exam Level First) में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने इसके आदेश जारी का दिए हैं।
14 लाख 92 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल
आपको बता दें कि ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती परीक्षा 27 व 28 दिसंबर को प्रदेश के 25 जिलों में 3 हजार 896 पदों पर होगी। इस परीक्षा में प्रदेश के 14 लाख 92 हजार अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। अभी तक यह परीक्षा देने वाले नेगेटिव मार्किंग को लेकर टैंशन में थे। लेकिन अब तजा अपडेट ये है कि पहली बार ग्रामीण विकास अधिकारी के लेवल फर्स्ट में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के इन आदेशों के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि ग्रामीण विकास अधिकारी की एक लेवल फर्स्ट पेपर की कट ऑफ ज्यादा जा सकती है।
चार चरणों में होगी परीक्षा
ग्राम विकास अधिकारी भर्ती 2021 चार चरणों में होगी । इस बार चयन बोर्ड ने 3 जिलों को शामिल करते हुए उन्हें ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा का केंद्र बनाया है। अब सीकर, झुंझुनूं और पाली में भी परीक्षा होगी। पटवारी भर्ती परीक्षा इन जिलों नहीं हुई थी। वहीं इस दौरान पेपर लीक को लेकर संवेदनशील माने जाने वाले प्रदेश के बाड़मेर, चूरू, धौलपुर, जैसलमेर, जालोर, करौली और प्रतापगढ़ में एक भी केंद्र नहीं बनाया गया है।
25 जिलों में होगी परीक्षा
ग्राम विकास अधिकारी (VDO) की प्रारंभिक परीक्षा 27 और 28 दिसंबर को चार चरणों में दो-दो शिफ्ट में सुबह 10 से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा देना होगी, जो कि फरवरी 2022 में आयोजित हो सकती है। ग्रामीण विकास अधिकारी की परीक्षा प्रदेश के 25 जिलों में ही होगी।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती (VDO Recruitment Exam) के पद दर आवेदन करने वाले उम्मीदवार आफिशियल वेबसाइट पर जाकर rsmssb.rajasthan.gov.in अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों के लिए गाइडलाइन
ड्रेस कोड का पालन न करने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। परीक्षा के दौरान पानी की बोतल, पर्स, बैग, ज्योमैट्री, पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कैल्कुलेटर, ब्लूटूथ, पैड, पैनड्राइव, रबर, टेबल स्कैनर, किताबें, नोटबुक, पर्चियां, व्हाइटनर लाने पर रोक रहेगी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- गाड़ी का इंश्योरेंस खत्म है तो पेट्रोल पंप पर रुक सकता है सफर! | ‘नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल’ की तैयारी, नंबर प्लेट स्कैन होते ही खुल जाएगा बीमा का पूरा रिकॉर्ड
- Haryana News: लाइसेंस बनवाने के बदले मांगे 40 हजार, फाइल अटकी तो शिकायतकर्ता पहुंचा ब्यूरो के पास | ZMEO कार्यालय का क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार
- यूपीआई पर 0.4% शुल्क की चर्चा से व्यापारियों में हलचल, निर्मला सीतारमण को भेजा ज्ञापन | भरतपुर व्यापार महासंघ ने कहा- डिजिटल भुगतान को शुल्क-मुक्त रखा जाए
- नशे से बचने का संदेश लेकर छात्राओं तक पहुंचे अधिकारी, बोले-खुद भी दूर रहें और परिवार-समाज को भी जागरूक करें
- जयपुर की बैंक लूट में भरतपुर की युवती का बड़ा कनेक्शन, बॉयफ्रेंड तक पहुंची बैंक की अंदरूनी जानकारी | 41.70 लाख की लूट में कमरे से मिले 26.80 लाख
- योजनाओं की जानकारी से लेकर युवा नेतृत्व तक… एनएसएस के तीसरे दिन छात्राओं को मिला जागरूकता और जिम्मेदारी का संदेश | महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता और सुरक्षा पर हुई चर्चा
- तीन नगर पालिकाओं में अध्यक्ष की तस्वीर साफ, कहीं मुकाबला नहीं तो कहीं निर्दलीय से भाजपा तक का सफर | भरतपुर में तीन चेयरमैन पर BJP की मुहर
- घरों के पीछे दिखा तेंदुआ, अगले दिन फिर आबादी में छलांग लगाकर खेत में घुसा | दौसा में लगातार दूसरे दिन दहशत
- ₹15 हजार वाली सीमा अब पुरानी; PF के दायरे में आएंगे ज्यादा कर्मचारी, कैबिनेट के फैसले से बदलेगा EPFO का गणित | 51 लाख नए कर्मचारियों को कवरेज का अनुमान
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर छात्राओं ने कैनवास पर उकेरे सामाजिक सरोकार | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता
