धौलपुर में Food Poisoning, चाट खाने से दो दर्जन बच्चे बीमार, ठेले वाला फरार

धौलपुर 

धौलपुर जिले के बसेड़ी उपखंड के गांव आकपुरा में दूषित चाट खाने से 2 दर्जन से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। पेट में दर्द और उल्टी-दस्त होने पर बच्चों को बसेड़ी राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है। चाट विक्रेता मौके से फरार हो गया।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव का ही चाट भल्ला विक्रेता महेश कुशवाह गांव में ठेली लगता है।  उसकी ठेली पर गांव के अंदर अलग-अलग मोहल्लों के बच्चों ने आलू का भल्ला एवं टिक्की खा ली। इसके कुछ देर बाद बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी।

एक के बाद एक बच्चे की तबीयत खराब होने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। बच्चों के पेट में दर्द और उल्टी दस्त होने पर ग्रामीणों और परिजनों ने बच्चों को आनन-फानन में बसेड़ी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के मुताबिक बच्चों को दूषित आलू का भल्ला खिलाया गया है। जिसके कारण सभी बच्चों की तबीयत खराब हो गई। हालांकि स्थिति चिंताजनक नहीं है। बच्चों की तबीयत अचानक खराब होने पर चाट भल्ला विक्रेता गांव से फरार हो गया।

क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?