धौलपुर
धौलपुर जिले के बसेड़ी उपखंड के गांव आकपुरा में दूषित चाट खाने से 2 दर्जन से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। पेट में दर्द और उल्टी-दस्त होने पर बच्चों को बसेड़ी राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है। चाट विक्रेता मौके से फरार हो गया।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव का ही चाट भल्ला विक्रेता महेश कुशवाह गांव में ठेली लगता है। उसकी ठेली पर गांव के अंदर अलग-अलग मोहल्लों के बच्चों ने आलू का भल्ला एवं टिक्की खा ली। इसके कुछ देर बाद बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी।
एक के बाद एक बच्चे की तबीयत खराब होने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। बच्चों के पेट में दर्द और उल्टी दस्त होने पर ग्रामीणों और परिजनों ने बच्चों को आनन-फानन में बसेड़ी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के मुताबिक बच्चों को दूषित आलू का भल्ला खिलाया गया है। जिसके कारण सभी बच्चों की तबीयत खराब हो गई। हालांकि स्थिति चिंताजनक नहीं है। बच्चों की तबीयत अचानक खराब होने पर चाट भल्ला विक्रेता गांव से फरार हो गया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Himachal News: एक आदेश से बदली कई जिलों की न्यायिक कमान, बड़े स्तर पर जजों के तबादले | किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी?
- 32 साल पुरानी व्यवस्था पर फिर सवाल, कुम्हेर बाल विकास परियोजना में किसके आदेश चलेंगे? | विभागीय फैसलों ने बढ़ाया प्रशासनिक असमंजस
- गणेशजी के रंगों में सजेगा भरतपुर, उम्र की कोई बंदिश नहीं; एक ही मंच पर दिखेगी हर पीढ़ी की कला
- महाराष्ट्र में भीषण एक्सीडेंट; एक झटके में उजड़ गए कई परिवार… मजदूरों से भरी जीप ट्रक से टकराई, 6 महिला और 3 बच्चों समेत 9 की मौत
- सोते हुए मां- तीन बेटियों के सिर बेरहमी से कुचल दिए, सुबह दूध लिया… पिता को चाय भी पिलाई | जयपुर के इस हत्याकांड ने सबको हिला दिया
- 1150 डॉक्टरों की इंटर्नशिप पर उठा ऐसा सवाल, जिसे अब राजस्थान सरकार को जवाब देना होगा | स्टाइपेंड को लेकर चिकित्सक संघ ने खोला मोर्चा
- 1 जुलाई 2022 से अटका डीए, 5 किस्तों पर हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा दखल; सरकार को अब 6 हफ्ते में करना होगा फैसला
- 75 लाख की टैक्स चोरी का नोटिस, निपटाने के लिए 5 लाख की डील; 3 लाख लेते ETO और CA को ACB ने दबोचा
- भरतपुर की अंडर-23 टीम के लिए 13 सितंबर को ट्रायल, दस्तावेजों की यह शर्तें पूरी करना जरूरी
- मानसरोवर में बच्चों की मुस्कान के बीच हुई एक जरूरी पहल | बाल अधिकारों से लेकर सुरक्षा तक दी गई जानकारी
