जोधपुर
सहकारी समिति पीड़ित संघ के बैनर तले मंगलवार को क्रेडिट को ओपरेटिव सोसाइटी के निवेशकों ने अपना पैसा वापस लौटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और अपनी मांगों का एक ज्ञापन केंद्रीय सहकारिता मंत्री के नाम जिला प्रशासन को सौंपा।
पीड़ित निवेशक आज वाहन रैली निकलने वाले थे, लेकिन अनमुति नहीं मिलने पर इसे स्थगित कर गया। सहकारी समिति पीड़ित संघ के पदमराज भंसाली ने बताया कि कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर निवेशकों ने जिला प्रशासन को केंद्रीय सहकारिता मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि इसके बाद भी अगर सरकार ने कोई सकारात्मक निर्णय नहीं किया गया तो यह आंदोलन तेज किया जाएगा।
संघ की ममता सोनी ने बताया कि सरकार की अनदेखी की वजह से ही सभी निवेशक कष्टपूर्ण जीवन जी रहे हैं। देश के लाखों लोगों ने अपने दैनिक खर्चों में कटौती कर बुढ़ापा, घरेलू व सामाजिक जिम्मेदारियों को पूरी करने की नीयत से जोधपुर के आदर्श, संजीवनी, नवजीवन व सहारा इंडिया जैसी कई सोसायटियों में धन निवेश किया। लेकिन निवेशित रकम समय अवधि पूरी होने के बाद भी वापस उनको नहीं मिली।
सहकारी पीड़ित संघ के सचिव यादव कुमार सोनी व शांति स्वरूप ने बताया कि राज्य व केंद्र सरकार निवेशकों की अनदेखी कर रही है। जनता ने जो धन इन सोसायटियों के निवेश किया उसके पीछे मात्र यही कारण रहा कि यह सभी समितियां राजस्थान व केंद्र सरकार से पंजीकृत थी। इन सभी सोसायटियों की अध्यक्ष, ऑडिट विभाग के अधिकारी करते थे, सरकार की कोषाध्यक्ष, देखरेख में ऑडिट होती है। फिर क्यों निवेशकों को उसका फंड वापस नहीं मिल रहा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- सरकारी बैंक अधिकारियों को बड़ा झटका या राहत? PLI स्कीम पर सरकार ने लगाई रोक | 19 नवंबर 2024 की व्यवस्था अब ठंडे बस्ते में, नए फॉर्मूले पर यूनियनों से होगी बातचीत
- दौसा में हरियाली का संदेश, मंदिर परिसर से महिला थाने तक रोपे पौधे
- छह महीने की शादी… फिर पत्नी के शव के साथ ऐसी हैवानियत, पढ़कर कांप उठेगा कलेजा | फ्रिज में रखे थे शरीर के टुकड़े, उसी कमरे में खाना खाता रहा पति; बदबू ने खोला खौफनाक राज
- बाजार जाने निकली थीं सात महिलाएं, अचानक सिर पर आ गिरा मौत का मलबा | भरतपुर में दीवार ढहने से एक की मौत, 6 घायल; CM भजनलाल अस्पताल पहुंचे
- पहली बार वोट डालने वालों के लिए खास पहल, EVM की समझ के साथ युवाओं ने जाना एक वोट का मतलब | प्रश्न प्रतियोगिता आयोजित
- 35 साल पूरे, अब लोक मंथन के जरिए सांस्कृतिक विरासत को जगाने की तैयारी | भरतपुर में अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस पर 27 सितंबर की रथ यात्रा का ऐलान
- वैर नगरपालिका चुनाव में 134 प्रत्याशियों की एंट्री, मुकाबला हुआ त्रिकोणीय | निर्दलीयों की बढ़ी ताकत, अब वार्डों के वोटर तय करेंगे किसकी बनेगी सरकार
- 11 महीने बाद राजस्थान हाईकोर्ट को मिला नियमित चीफ जस्टिस | शपथ लेते ही जोधपुर रवाना हुए संजय के. अग्रवाल, सादगी भी चर्चा में
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
