जयपुर
पुलिस निरीक्षक (CI) से उप पुलिस अधीक्षक (RPS) के पद पर पदोन्नत हुए पुलिस अधिकारीयों को नई जगह पर पोस्टिंग देने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। आपको बता दें कि पिछले दिनों पदोन्नति के बाद 54 पुलिस निरीक्षक (CI) को RPS बनाया गया था। अब उनके पदस्थापन के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
कार्यालय महानिदेशक पुलिस (PHQ) के जारी आदेशों के अनुसार लक्ष्मण लाल मीणा को सहायक कमांडेंट 9वी बटालियन आरएसी टोंक, अमर सिंह मीणा को उप पुलिस अधीक्षक एसीबी और प्रहलाद राय को उप पुलिस अधीक्षक एससी एसटी सेल हनुमानगढ़ लगाया गया है।
इसी तरह पिंटू कुमार को उप पुलिस अधीक्षक लीव रिजर्व सीआईडी सीबी जयपुर, महेंद्र कुमार को सहायक कमांडेंट 6वी बटालियन आरएसी धौलपुर, देशराज कुलदीप को सहायक कमांडेंट सातवीं बटालियन आरएसी भरतपुर और रमेश चंद मीणा को सहायक कमांडेंट 10 वीं बटालियन आरएसी बीकानेर के पद पर पदस्थापित किया गया है।
गौतम कुमार जैन को उप पुलिस अधीक्षक महिला अपराध अनुसंधान सेल जिला पाली, सुघड़ सिंह को उप पुलिस अधीक्षक एटीएस भरतपुर, अर्जुन शुभम को उप पुलिस अधीक्षक एसीबी जोन अजमेर, नियाज मोहम्मद खान को उप पुलिस अधीक्षक लीव रिजर्वेशन एसओजी जयपुर, हरिसिंह घायल को पुलिस अधीक्षक एएस / एसटी सेल अलवर, गोपाल सिंह ठाकुर को सहायक कमांडेंट 9वी बटालियन आरएसी टोंक, किशन सिंह को सहायक कमांडेंट दक्षिण बटालियन आरएसी बीकानेर और दिनेश चंद्र सुखवाल को उप पुलिस अधीक्षक एसीबी लगाया गया है।
मुकेश आचार्य को उप पुलिस अधीक्षक एसीबी बीकानेर, सुरेंद्र सिंह राणावत को सहायक कमांडेंट 13 बटालियन आरएसी सेल सुरक्षा जयपुर, बंसीलाल पांडर को उप पुलिस अधीक्षक सीआईडी सीबी जयपुर, मुकेश चौधरी को सहायक कमांडेंट चौथी बटालियन आरएसी पहाड़ी भरतपुर, भवानी सिंह शेखावत को सहायक पुलिस आयुक्त लीव रिजर्व जयपुर, हजारीलाल खटाना को उप पुलिस अधीक्षक डिस्कॉम अलवर, भंवर लाल चौधरी को उप पुलिस अधीक्षक पुलिस कमांडो ट्रेनिंग स्कूल जोधपुर लगाया है।
इसी प्रकार मुकेश चौधरी को सहायक पुलिस अधीक्षक लीव रिजर्व जयपुर, अमीर हसन को उप पुलिस अधीक्षक लीव रिजर्व पुलिस मुख्यालय जयपुर, चंद्रशेखर को उप पुलिस अधीक्षक लीव रिजर्व उदयपुर रेंज, दशरथ सिंह को उप पुलिस अधीक्षक लीवर रेंज जोधपुर, राजेश यादव को सहायक कमांडेंट बटालियन प्रथम आरसी जोधपुर और रामअवतार जाट को पुलिस अधीक्षक sc-st जिला अजमेर लगाया गया है।
खेमराज बिजारणियां को उप पुलिस अधीक्षक एटीएस जयपुर, हर्ष राज सिंह को उप पुलिस अधीक्षक एसीबी, राम सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त कंट्रोल रूम जयपुर, विनोद कुमार शर्मा को उप पुलिस अधीक्षक विजय आरएसी जयपुर, विवेक सिंह राव को उप पुलिस अधीक्षक साइबरक्राइम उदयपुर, राकेश कुमार वर्मा को उप पुलिस अधीक्षक एसीबी में पदस्थापित किया गया है।
नरेंद्र कुमार पारीक को उप पुलिस अधीक्षक सीआईडी एसीपी वीआईपी सुरक्षा जयपुर और अशोक कुमार आंजना को उप पुलिस अधीक्षक एससी-एसटी सेल जिला जैसलमेर लगाया गया है।
राम अवतार सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त रिलीव विजय जयपुर, शिव प्रकाश हरगम को उप पुलिस अधीक्षक एसीबी, हरजी राम चौधरी को उप पुलिस अधीक्षक साइबर सेल जिला जोधपुर ग्रामीण, मदनलाल विश्नोई को उप पुलिस अधीक्षक एसीबी बांसवाड़ा, रामअवतार यादव को सहायक कमांडेंट दक्षिण बटालियन आरएसी दिल्ली, राजेश कुमार रावत को पुलिस अधीक्षक लीव रिजर्व जयपुर लगाया है।
इसी तरह अजय सिंह को सहायक कमांडेंट हाडी रानी महिला बटालियन अजमेर, चांदमल को उप पुलिस अधीक्षक एसएसबी जोन उदयपुर, नानालाल सालवी को सहायक कमांडेंट महाराणा प्रताप बटालियन आरएसी प्रतापगढ़, सुनील कुमार जाखड़ को सहायक कमांडेंट 7 वीं बटालियन आरएसी भरतपुर, योगेंद्र सिंह राजावत को उप पुलिस अधीक्षक एससीएस टी सेल जयपुर तैनात किया है।
आदेशों के अनुसार अजीत पाल को सहायक कमांडेंट 12 वीं बटालियन आरएसी दिल्ली, सुरेश कुमार कुड़ी को सहायक कमांडेंट सातवीं बटालियन आरएसी भरतपुर, अंसार अली को सहायक कमांडेंट तेरी बटालियन आरएसी जेल सुरक्षा जयपुर, नंदराम भादू गांव पुलिस अधीक्षक लीव रिजर्व रेंज बीकानेर और प्रभु लाल कुमावत को उप पुलिस अधीक्षक एसीबी लगाया गया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- भरतपुर में कच्ची बस्ती के मकानों पर लाल निशान, 3 दिन में हटाने के नोटिस से भड़का आक्रोश; अब चांदपोल गेट पर जुटेंगे लोग
- ड्यूटी पर जाने से पहले ही हो गए थे घायल? अब रेलवे का यह नया नियम बदल देगा सब कुछ
- अस्पतालों का खौफनाक खेल: ‘सिंगल-यूज़’ उपकरणों से हो रहा था इलाज, सरकार का चला हंटर
- जिस स्कूल के लिए परिवार ने दान की जमीन, वहां पहुंचीं पार्षद योगेश्वरी मुदगल; अब समाधि स्थलों को लेकर लिया ये फैसला
- भरतपुर में विकास की ऐसी रफ्तार कि जनता बेहाल! सड़कें खुदीं, पानी दूषित, मच्छरों का हमला… आखिर राहत कब मिलेगी?
- हल्दीराम से तिरुपति ग्रुप तक… उदयपुर में जुटे दिग्गज, खाद्य और डेयरी उद्योग के भविष्य पर मंथन; 500 से अधिक विशेषज्ञ ले रहे हिस्सा
- मोबाइल की लत से लेकर तंबाकू तक… उच्चैन में छात्राओं को दिलाई गई नशे से दूर रहने की शपथ
- हिमाचल के 6 मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी 320 पीजी सीटें, केंद्र ने खोला 415 करोड़ का खजाना; जानिए किस कॉलेज को कितनी सीटें मिलीं
- राजस्थान में दर्दनाक हादसा: एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 6 माह के मासूम ने भी तोड़ा दम; 7 माह की बच्ची जिंदगी की जंग में
- रुदावल में बाइक से आया, कट्टा निकाला और चला दी गोली, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष के बेटे पर जानलेवा हमला
