जयपुर
कर्मचारी वेतन विसंगति परीक्षण समिति के साथ सोमवार को राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ ने कर्मचारियों से जुड़े कई मुद्दे उठाए। सेवानिवृत्त आईएएस खेमराज की अध्यक्षता में गठित इस समिति ने मीटिंग में कर्मचारियों का पक्ष जाना।
राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ का यह प्रतिनिधि मंडल महासंघ के अध्यक्ष विजय सिंह धाकड़ के नेतृत्व में वेतन विसंगति परीक्षण समिति से मिला था। महासंघ के अध्यक्ष विजय सिंह धाकड़ ने बताया कि समिति के समक्ष समस्त कर्मचारियों से संबंधित मांगों को विस्तार से रखा गया। महासंघ की मांग है कि NPS को समाप्त करके पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाए और कर्मचारियों को समयबद्ध पदोन्नति दी जाए।
महासंघ के महामंत्री राकेश शर्मा ने बताया कि कर्मचारी महासंघ ने वेतन विसंगति परीक्षण समिति के समक्ष पे लेवल मर्ज करने, अनुसूची 5 में संशोधन वापस लेने सहित मंत्रालयिक संवर्ग प्रबोधक, नर्सेज, प्रयोगशाला सहायक, लेखा संवर्ग, अध्यापक संवर्ग, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी व अन्य संवर्ग की विभिन्न मांगों को उठाया और समिति को एक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा तर्क सहित अपना पक्ष रखा।
वेतन विसंगति परीक्षण समिति के समक्ष ये रखी मांगें
- अंशदायी पेंशन योजना को समाप्त कर पूर्व पेंशन को यथावत रखा जाए
- अनुसूची 5 में किए गए संशोधनों को रद्द किया जाए
- मंत्रालयिक संवर्ग के कनिष्ठ लिपिक की ग्रेड पे में संशोधन कर उच्चतर ग्रेड दी जाए
- समयबद्ध पदोन्नति 7/14/21/28 वर्ष की सेवा पर स्वीकृति की जाए
- ग्रेड पे 3600 को समाप्त कर केंद्र के ग्रेड पे के समान पे मैट्रिक्स निर्धारित की जाए
- न्यूनतम वेतन केंद्र के समान 18000 किया जाए
- पे लेबल की संख्या केंद्र के समान 18 की जाए
- सातवें वेतनमान के समस्त परिलाभ केंद्र के समान 1-1- 2016 से नकद दिया जाए
- पूर्ण पेंशन हेतु सेवा अवधि 28 वर्ष के स्थान पर 20 वर्ष की जाए
- राज कर्मचारी की मृत्यु पर मृत्यु तिथि से 10 वर्ष तक केंद्र के समान पूर्ण पेंशन दी जाए
- राज्य कर्मचारियों हेतु ट्रांसपोर्ट भत्ता स्वीकृत किया जाए
- राज्य सेवा के अधिकारियों को 9/18/27 वर्ष की सेवा पर एसीपी स्वीकृत की जाए
- नवीन नियुक्ति पर स्थिर वेतन के स्थान पर नियमित वेतन श्रंखला स्वीकृत की जाए
- प्रबोधक को वरिष्ठ प्रबोधक पद पर पदोन्नति दिए जाने की अधिसूचना जारी की जाए
- राजस्थान अधीनस्थ सेवा के कनिष्ठ लेखाकार को 4200 ग्रेड पे स्वीकृत की जाए
- प्रयोगशाला सहायक से अध्यापक पद पर समायोजित किए गए कार्मिकों को अध्यापक के सामान 9/18/27 की सेवा पर ग्रेड पे एसीपी के रूप में दी जाए
- सहायक कर्मचारियों के रिक्त पदों पर भर्ती की जाए
- नर्सेज संवर्ग के पद नाम परिवर्तन की जाए
प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष विजय सिंह धाकड़, महामंत्री राकेश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बसंत कुमार, सदस्य राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ सरोज यादव, मार्गदर्शक मंडल के सदस्य मधुसूदन जोशी, जयपुर जिला मंत्री गजेंद्र यादव उपस्थित रहे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 5.50 लाख की डील, ट्रैप से पहले ही SDM को भनक, रिश्वत लेने से मुकर गए, ACB ने दर्ज किया केस
- 5 किलोमीटर की दीवार टूटी, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए CGHS का दायरा बढ़ा, अब दूर पोस्टिंग वालों को भी मिलेगा बड़ा विकल्प | जानें नई शर्तें
- हिमाचल सरकार को हाईकोर्ट का साफ संदेश-अब और देरी नहीं; 30 सितंबर तक शिक्षकों-प्रिंसिपलों की भर्ती-तैनाती पूरी करो, 5 अक्टूबर को देना होगा हिसाब
- 12 साल की नौकरी में 11 तबादले! दो महीने पहले मिली पोस्टिंग भी बदली, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा पूरा रिकॉर्ड
- मुकाबले में दिखा दम, पदकों से सजा भरतपुर का ताइक्वांडो मंच | खिलाड़ियों ने दिखाया अनुशासन, आत्मविश्वास और जुझारूपन
- बयाना में नामांकन वापस, उच्चैन में कोई मुकाबले में ही नहीं आया | भरतपुर की दो पालिकाओं में अध्यक्ष तय
- न पार्षद, न चुनाव लड़ा… फिर भी बन गए सभापति, धौलपुर में 6 नामांकन वापस और गिरीश गर्ग की सीधे एंट्री
- शिक्षकों के अधिकार से लेकर जिम्मेदारी तक… दौसा के सम्मेलन में उठा सम्मान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का मुद्दा
- शुभेंदु से मिलीं ममता की उम्मीदवार, फिर अचानक छोड़ी नंदीग्राम की रेस, खिसियाई ममता ने कांग्रेस के हाथ थमाया समर्थन
- 20 निर्दलीयों की जीत के बाद अध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला, वैर में भाजपा की ललितेश धाकड़ और कांग्रेस की इन्दिरा सैनी आमने-सामने
