भरतपुर
भरतपुर जिले में आए दिन व्यापारियों से लूट, धमकी और हफ्ता वसूली से व्यापारियों में दहशत पैदा हो गई है। इस बाबत भरतपुर जिला व्यापार महासंघ की एक अर्जेंट मीटिंग बुलाई गई जिसमें जिले में बढ़ते अपराधों पर गहरी चिंता व्यक्त की गई।
जिला अध्यक्ष संजीव गुप्ता की अध्यक्षता में हुई इस मीटिंग में कहा गया कि बढ़ती आपराधिक घटनाओं से जिले भर में व्यापारी व आमजन में असुरक्षा की भावना व्याप्त हो गई है। आज सुबह शहर के एक प्रतिष्ठित सर्राफा व्यापारी को अपराधियों द्वारा चौथ वसूली के लिए फोन करके धमकाया गया और पांच लाख की रंगदारी मांगी गई। रुपए ना देने पर गोली मारने की धमकी दी गई। इससे शहर के समस्त व्यापारियों में भारी रोष है।
जिला महामंत्री नरेंद्र गोयल ने कहा कि जिले में आए दिन व्यापारियों के साथ लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारी पहले से ही कोरोनावायरस के कारण आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। अब ऊपर से जानमाल की भी असुरक्षा है।
शहर अध्यक्ष भगवानदास बंसल ने कहा कि पूरे जिले में कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है, आए दिन चैन स्नैचिंग व लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं जिसकी शिकायत पूर्व में भी पुलिस के आला अधिकारियों से की जा चुकी है। लेकिन पुलिस की ढुलमुल रवैये से स्थिति जस की तस बनी हुई है। शहर की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।अगर शीघ्र ही सर्राफा व्यापारी को धमकाने वाले गुंडों को नहीं पकड़ा गया, तो व्यापारियों को आंदोलन का रुख अपनाना पड़ेगा।
जिला प्रवक्ता विपुल शर्मा ने बताया कि जिस सर्राफा व्यापारी के पुत्र को यह धमकी भरा फोन आया था वह सर्राफा संघ के अध्यक्ष हैं। जिसकी पुलिस में शिकायत कर दी गई है और पुलिस ने सुरक्षा के लिए उनके घर व दुकान पर पुलिस गार्ड लगा दिए हैं। लेकिन अपराधियों में पुलिस का भय रहा ही नहीं है। आए दिन दिनदहाड़े शहर में मर्डर कर दिए जाते हैं जिसका जीता जागता उदाहरण अभी कुछ दिन पूर्व पिता पुत्र की गोली मारकर की गई हत्या का है।
मीटिंग का संचालन कोषाध्यक्ष जयप्रकाश बजाज ने किया। मीटिंग में उपाध्यक्ष मोहनलाल मित्तल, प्रमोद सर्राफ, अनिल लोहिया, ज्ञानू कारोला, बंटू भाई, अशोक शर्मा, चंदा पंडा, विष्णु जैन, प्रदीप शर्मा, गोपी सिंह, रूप सिंह, रूप सिंह परमार, जगदीश आदि काफी संख्या में व्यापारी मौजूद थे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 5.50 लाख की डील, ट्रैप से पहले ही SDM को भनक, रिश्वत लेने से मुकर गए, ACB ने दर्ज किया केस
- 5 किलोमीटर की दीवार टूटी, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए CGHS का दायरा बढ़ा, अब दूर पोस्टिंग वालों को भी मिलेगा बड़ा विकल्प | जानें नई शर्तें
- हिमाचल सरकार को हाईकोर्ट का साफ संदेश-अब और देरी नहीं; 30 सितंबर तक शिक्षकों-प्रिंसिपलों की भर्ती-तैनाती पूरी करो, 5 अक्टूबर को देना होगा हिसाब
- 12 साल की नौकरी में 11 तबादले! दो महीने पहले मिली पोस्टिंग भी बदली, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा पूरा रिकॉर्ड
- मुकाबले में दिखा दम, पदकों से सजा भरतपुर का ताइक्वांडो मंच | खिलाड़ियों ने दिखाया अनुशासन, आत्मविश्वास और जुझारूपन
- बयाना में नामांकन वापस, उच्चैन में कोई मुकाबले में ही नहीं आया | भरतपुर की दो पालिकाओं में अध्यक्ष तय
- न पार्षद, न चुनाव लड़ा… फिर भी बन गए सभापति, धौलपुर में 6 नामांकन वापस और गिरीश गर्ग की सीधे एंट्री
- शिक्षकों के अधिकार से लेकर जिम्मेदारी तक… दौसा के सम्मेलन में उठा सम्मान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का मुद्दा
- शुभेंदु से मिलीं ममता की उम्मीदवार, फिर अचानक छोड़ी नंदीग्राम की रेस, खिसियाई ममता ने कांग्रेस के हाथ थमाया समर्थन
- 20 निर्दलीयों की जीत के बाद अध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला, वैर में भाजपा की ललितेश धाकड़ और कांग्रेस की इन्दिरा सैनी आमने-सामने
