जयपुर
राजस्थान की राजधानी जयपुर के जवाहर नगर इलाके में मिले टाइम बम का सच सामने आ गया है। पुलिस की जांच में पता चला है कि यह टाइम बम नहीं ‘डमी’बम था जो व्यापारी से रंगदारी वसूलने के लिए एक ई-रिक्शा चालक के हाथों केक बॉक्स में भेजा गया था। उसके साथ एक लैटर भी था जिसमें दस लाख की रंगदारी मांगी गई थी।
पुलिस ने इस मामले में ई-रिक्शा चालक को पूछताछ के लिए पकड़ा है जिसने बताया है कि उसे यह पार्सल किसी बुर्के पहनी महिला ने दिया है। फ़िलहाल पुलिस उस कथित महिला का पता लगा रही है।
जवाहर नगर थानाधिकारी पन्नालाल ने बताया कि इस मामले में कपड़ा व्यापारी विभू गुप्ता ने धमकी देकर फिरौती मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसका पॉश इलाके में पंचवटी सर्किल के पास कपड़ों का शोरूम है। शुक्रवार शाम को उसके पास एक ई-रिक्शा चालक आया और केक बॉक्स दिया। केक बॉक्स के साथ में एक लेटर भी था। उसने लेटर को खोल कर पढ़ा तो लिखा था कि चुपचाप 10 लाख रुपए लेकर रिक्शे में बैठा जा। नहीं तो मैंने तेरे लिए गिफ्ट भेज दिया है। तेरे पास रुपए की कमी नहीं है। क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से रुपए निकाल ले। पुलिस को सूचना देने की कोशिश की तो मेरे पास बम का रिमोट है। होशियारी मत करना और इसे मजाक मत समझना। ब्लास्ट कर दूंगा। तेरे साथ में और भी लोगों की जान चली जाएगी।
इससे व्यापारी घबरा गया और उसने लेटर देकर केक बॉक्स को वापस भेज दिया था। जवाहर नगर पुलिस ने बम को डिफ्यूज करवा दिया है। बम में विस्फोटक बारूद नहीं भरा हुआ था। बम केवल डमी ही था। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
जांच में पता लगा कि बम को ट्रेनिंग के साथ बनाया गया था। इसमें बकायदा बैटरी और टाइमर लगाया हुआ था। हालांकि राहत की बात है कि इसमें विस्फोटक पदार्थ नहीं था। यह केवल डमी बम ही था। बदमाशों ने एक चीज को बारीकी से जोड़ कर बम बनाया था।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Haryana News: ₹7 लाख की डील, ₹5 लाख पहले ही वसूले; बची रकम लेते ही ACB ने ALM को दबोचा
- भुसावर में राधाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जन्माष्टमी से चल रहे धार्मिक कार्यक्रम एकादशी तक जारी रहेंगे
- मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों की कमी पर बड़ा सवाल, 75 साल तक पढ़ाने की मांग; PM मोदी को भेजा पत्र
- हाईकोर्ट्स में जजों की नियुक्ति को केंद्र की मंजूरी, कॉलेजियम की 8 सिफारिशों में से 7 पर लगी मुहर
- यूपी में 35 IPS अधिकारियों की नई तैनाती, कई बड़े शहरों में बदले DCP | नोएडा-आगरा से प्रयागराज तक बदले चेहरे; चारू निगम को PAC गाजियाबाद की कमान; देखें पूरी लिस्ट
- DUSU में ABVP की बड़ी जीत, अध्यक्ष समेत 3 पद झटके; उपाध्यक्ष की कुर्सी निर्दलीय के नाम, NSUI का सूपड़ा साफ
- शिक्षकों ने फिर जताया भरोसा, प्रेम प्रकाश उमरवाल लगातार तीसरी बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष; सम्मेलन में तबादला नीति से लेकर शिक्षक हितों पर मंथन
- आज की सीता …
- Madhya Pradesh News: दर्शन करके लौट रहे थे श्रद्धालु, रास्ते में उफनते नाले में बही कार, 8 की मौत; 3 बच्चों समेत पूरा परिवार खत्म
- 5.50 लाख की डील, ट्रैप से पहले ही SDM को भनक, रिश्वत लेने से मुकर गए, ACB ने दर्ज किया केस
