भरतपुर
कब जागेगा भरतपुर नगर निगम
भरतपुर शहर में गुरुवार शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। एक पचास वर्षीय व्यक्ति दो सांडों की लड़ाई के बीच में फंस गया और उसकी जान चली गई। इस हादसे के बाद भरतपुर नगर निगम के आवारा पशु पकड़ने के दावों पर सवालिया निशान लग गया है।
मृतक की पहचान नगला पीपली निवासी सरनदयाल सिंह (50) पुत्र सुखपाल सिंह के रूप में हुई है। वह भरतपुर शहर की विजय नगर कॉलोनी, सारस चौराहे के पास किराए के मकान में रहते थे। हादसा उस समय हुआ जब सरनदयाल सिंह मंदिर से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान वे सड़क पर लड़ रहे सांड़ों के बीच फंस गए। इसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उनको तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
कमीशनखोरी से फुर्सत मिले तो पकड़ें जाएं आवारा पशु
इस दर्दनाक हादसे ने भरतपुर नगर निगम की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। निगम इलाके में चारों तरफ आवारा पशु घूमते नजर आ जाएंगे। रोज कहीं न कहीं लोग इनसे चुटेल होते रहते हैं। लेकिन निगम आवारा पशुओं को पकड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं लेता। आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए लाखों रुपए का बजट आता है, लेकिन उसका आपसी मिलीभगत के चलते कागजों में ही जमाखर्च हो जाता है।
जनता गुहार लगाए तो कहां लगाए?
आवारा पशु के साथ ही बंदरों की धमाचौकड़ी से भी भरतपुर शहर के लोग दिनभर सहमे-सहमे रहते हैं। लेकिन इसका बजट भी हजम हो जाता है। नगर निगम में शहर की जनता का कोई धणी-धोरी नजर नहीं आता। पार्षद भी यदाकदा कोरी बयानबाजी के बाद शांत बैठ जाते हैं। जनता की पीड़ा यही है कि वह अपने गुहार लगाए तो कहां लगाए? ये आवारा पशु जनता की परेशानी का सबब बने हुए हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल | पदोन्नति के बाद इन IPS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किए आदेश
- हरियाणा BJP की नई टीम का ऐलान | संगठन में बड़ा फेरबदल, 36 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारियां, देखें पूरी सूची
- ’91 रिसर्च प्रोजेक्ट, 58 पेटेंट और 12 नई फसल किस्में’ | मुख्यमंत्री के सामने MPUAT ने गिनाईं उपलब्धियां, किसानों के लिए गिनाए बड़े नवाचार
- अयोध्या मेडिकल कॉलेज के एक्स-रे रूम में मिला ‘बम बनाने का ब्लूप्रिंट’ | दराज से निकले संदिग्ध दस्तावेज़ ने मचाया हड़कंप, छात्र समेत 3 से पूछताछ
- वरिष्ठ पत्रकार गुलाब बत्रा ने ‘शब्द प्रवाह’ की पांडुलिपि संत चरणों में की समर्पित
- दिल्ली-जयपुर हाईवे पर आज से खत्म हुआ टोल का ‘ब्रेक’ | बिना रुके कटेगा FASTag, लेकिन एक गलती पड़ सकती है भारी
- ‘नशे को कहा ना, स्वस्थ जीवन को दी हां’ | भरतपुर के रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में 150 छात्राओं ने ली ई-प्रतिज्ञा
- ‘शिकायत की तो काट दी बिजली’, जयपुर की पॉश टाउनशिप में बवाल | पुलिस पहुंची, RERA ने भी दिखाई सख्ती
- 118 कृषि छात्र 90 दिन किसानों के बीच सीखेंगे खेती के गुर | RAWE कार्यक्रम के तहत कृषि विज्ञान केंद्रों के लिए हुए रवाना
- सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जेब में हर महीने बढ़ सकते हैं हजारों रुपए | DA बढ़ोतरी का नया संकेत, अब सिर्फ सरकार की मुहर बाकी
