अलवर
अलवर जिले में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। एक पिकअप में सामने से आ रहे एक वाहन ने टक्कर मार दी जिससे पिकअप में सवार दो किसानों की मौत हो गई और दो किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
जिस समय ये हादसा हुआ उस समय ये किसान पिकअप में पीछे सो रहे थे। जब अचानक टक्कर लगी तो सोए हुए दोनों लोगों को सिर में गहरी चोट लगी है। जिससे उन दोनों की मौत हो गई। हादसा नीमराणा में नाहरेड़ा के पास हुआ। किसान दिल्ली से गाजर बेचकर आ रहे थे। इसे दौरान किसानों की पिकअप को सामने से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे 2 जनों की मौत हो गई। दो गंभीर घायल हैं। घायलों को जयपुर रैफर कर दिया है।
पुलिस ने बताया कि बानसूर के मुण्डावर में सोडावास के निकट भजनावास गांव निवासी किसान दिल्ली से गाजर बेचकर पिकअप से वापस आ रहे थे। मंगलवार सुबह नीमराणा के पास पिकअप सर्विस लेन से आ रही थी। उसी लेन पर सामने से कोई भारी वाहन तेज गति से आया। सामने से सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि भजनावास गांव निवासी मुकेश जाट व भरतलाल की मौत हो गई। रिंकू व मान सिंह गंभीर घायल हो गए हैं। घायलों को अलवर से जयपुर रैफर किया गया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- रिमांड में रियायत के लिए 40 हजार की मांग, 15 हजार में सौदा; 10 हजार लेते ही ASI ट्रैप
- राजस्थान के निर्यातकों के सामने बड़ी अड़चनें, योजनाओं से लेकर नए बाजारों तक मंथन; सेक्टर-वाइज वर्कशॉप का ऐलान
- Udaipur: 200 बच्चों को नाटक और गतिविधियों से समझाया स्वस्थ खाने का पाठ, पैकेट फूड से बचने का भी संदेश
- भरतपुर के सबसे बड़े कॉलेज में उठा शिक्षकों की समस्याओं का मुद्दा, ‘हम भारत के लोग हैं’ पर भी मंथन
- भरतपुर में पंचायत चुनावों की लॉटरी खुलते ही मच गया हड़कंप, सीटों का आरक्षण तय, कई सूरमाओं के बदले समीकरण | किस क्षेत्र में किसकी जमेगी धाक? देखें प्रधान से लेकर वार्डों तक की पूरी रिजर्वेशन लिस्ट
- कॉलेज टीचरों पर गिरेगी गाज, बिना बताए छुट्टी पर गए प्रोफेसर्स की लिस्ट तैयार, उच्च शिक्षा विभाग ने दिए सख्त निर्देश
- 35 घंटे की ड्यूटी के बाद PG डॉक्टर की तबीयत बिगड़ी, चारों अंगों में कमजोरी; ESIC फरीदाबाद में इलाज में देरी के आरोप, DMA ने मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट
- 40 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया ‘RGHS बाबू’, जांच हुई तो निकला फर्जी, AI से बनाया था पहचान पत्र
- जल झूलनी एकादशी पर दौसा में निकली ठाकुर जी की डोल यात्रा, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु | गेटोलाव में जल से झूलेंगे ठाकुर जी
- राजस्थान में निकाय चुनाव: अब आत्मचिंतन व मंथन की दरकार, पार्टियां हारी, सत्ता जीती
