भरतपुर
भरतपुर शहर में दो पड़ोसियों के बीच किसी बात को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ा कि बंदूकें निकल आईं और फिर ताबड़तोड़ गोलियां बरसीं। इससे पिता-पुत्र की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। फायरिंग के दौरान इलाके में दहशत फ़ैल गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पूछताछ के लिए पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है।
फायरिंग की यह घटना भरतपुर शहर में सुभाष नगर कॉलोनी की है। जानकारी के अनुसार दो पड़ोसियों के बीच शराब के नशे में शनिवार देर रात झगड़ा हो गया। फिर रविवार सुबह दोनों पक्ष फिर भिड़ गए जिसमें एक पक्ष ने घर में घुसकर फायरिंग कर दी। फायरिंग में पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया।
झगड़ा सुभाष नगर निवासी लक्ष्मण और सुरेंद्र पक्ष के बीच हुआ था। शराब के नशे में दोनों झगड़ पड़े।लेकिन स्थानीय लोगों ने उनको समझा बुझाकर झगड़ा शांत करा दिया। एक पक्ष के मन में बदले की आग रातभर धधकती रही और सुबह उसने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया।
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच राजीनामा कराने की बात को लेकर सुरेंद्र के घर अन्य लोगों के साथ लक्ष्मण और उसका बड़ा भाई दिलावर पहुंचे। इसी दौरान लक्ष्मण पक्ष के लोगों ने सुरेंद्र और उसके 12वीं कक्षा में पढ़ रहे बेटे पर ताबड़तोड़ फायर कर दिए। इसमें सुरेंद्र और उसका बेटा सचिन बुरी तरह खून से लथपथ हो गए। इसी दौरान फायरिंग करने वाले दिलावर के पैर में भी गोली लग गई। गोलियों की आवाज सुनकर पूरी कॉलोनी में हड़कंप मच गया। गोलियों की आवाज सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे और लहूलुहान सुरेंद्र व उसके बेटे सचिन को गाड़ी से अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। तीसरे अन्य घायल व्यक्ति का भी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
गोलीकांड के बाद भरतपुर शहर में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार विश्नोई एवं अटलबंध और कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस घटना की पड़ताल में जुटी हुई है। अभी तक किसी पक्ष की ओर से मामला दर्ज नहीं कराया गया है। पूछताछ के लिए पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 25 हजार की मांग, 10 हजार लेते ही CBI के जाल में फंसा अफसर; रेलवे के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर पर ऐसे कसा शिकंजा
- UPI से ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट करेंगे तो क्या अब जेब कटेगी? नया नियम समझ लीजिए, ग्राहक पर नहीं पड़ेगा सीधा बोझ
- गुरु पर गंभीर आरोपों से मथुरा में हलचल; CM योगी तक पहुंची महिला की शिकायत, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
- किसकी सीट बचेगी, किसका सपना टूटेगा? पंचायत चुनाव से पहले सबसे बड़ा फैसला फिर अटका
- हिन्दी पर मंथन से लेकर प्रतिभाओं के सम्मान तक… एमएसजे कॉलेज में हिन्दी दिवस पर दिखा भाषा के प्रति उत्साह | प्रतियोगिताओं के विजेता भी हुए सम्मानित
- छात्रवृत्तियों की जानकारी से लेकर स्वच्छता के संदेश तक, छात्राओं को मिला जागरूकता का पूरा डोज | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान माला
- राखी बांधने से पहले हुई सप्त ऋषियों की पूजा, फिर भाइयों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र | ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज ने निभाई अनूठी परंपरा
- Rajasthan Prosecution Service: 192 सहायक निदेशकों की वरिष्ठता सूची सामने आई, अब 15 दिन में आपत्ति का मौका | 1 अप्रैल 2026 से तय होगी वरिष्ठता की तस्वीर; यहां देखें पूरी लिस्ट
- 60 सेकंड में 42 लाख साफ, जयपुर में बैंक के बाहर पिस्टल तानकर लूट, पहले से तैयार थे दोनों बदमाश
- दर्द को शब्दों का बोझ क्यों देना, जब प्रभु की शरण है रास्ता
