बीकानेर
नगर विकास न्यास के विरुद्ध भूमि विवाद से जुड़े एक अवमानना मामले में बीकानेर की एक अदालत ने अदालती अवमानना के लिए नगर विकास न्यास के तत्कालीन सचिव और वर्तमान में धौलपुर के कलेक्टर आरके जायसवाल और तत्कालीन यूआईटी चेयरमैन और भाजपा नेता महावीर रांका को एक माह के सिविल कारावास की सजा सुनाई है।
मामला वर्ष 2017 का है, जब अदालत की रोक के बावजूद विवादित बताई जा रही है जमीन की नीलामी का प्रकाशन समाचार पत्रों में करवाया गया। 13 सितम्बर 2017 को जमीन विवाद के चलते अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश कख संख्या दो बीकानेर ने एक अंतरिम आदेश दिया था। 13 सितम्बर 2017 को मघाराम उर्फ मेघराज आदि बनाम नगर विकास न्यास आदि के प्रकरण में अदालत ने अंतरिम निषेधाज्ञा, यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए थे। जमीन को लेकर गंगाशहर थानाधिकारी को रिसीवर भी नियुक्त किया गया था।
प्रार्थी ने दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि आदेश की पालना करने के बजाए तत्कालीन सचिव और अध्यक्ष ने जमीन की नीलामी के लिए अखबारों में विज्ञापन प्रकाशित करवाया जिसको लेकर 4 अक्टूबर 2017 को तत्कालीन सचिव और तत्कालीन अध्यक्ष के खिलाफ अवमानना पत्र न्यायालय में पेश किया गया। प्रार्थी की ओर से एडवोकेट अनिल आचार्य ने पैरवी की।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 60 सेकंड में 42 लाख साफ, जयपुर में बैंक के बाहर पिस्टल तानकर लूट, पहले से तैयार थे दोनों बदमाश
- दर्द को शब्दों का बोझ क्यों देना, जब प्रभु की शरण है रास्ता
- MB और Completion Certificate पर दस्तखत की कीमत 30 हजार, पंचायत समिति में ACB का ट्रैप, सहायक अभियंता रंगे हाथ पकड़े गए
- हिंदी दिवस पर रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में प्रतिभाओं का मंचन; वाद-विवाद, काव्य पाठ और निबंध प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने दिखाया दम
- 65 वार्डों में 36 निर्दलीय, भरतपुर नगर निगम चुनाव ने बदला सियासी मिजाज, भाजपा 20 पर सिमटी | कांग्रेस के आंकड़े में भी पेंच
- हिंदी दिवस पर नदबई कॉलेज में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मकता; प्रतियोगिताओं में प्रतिभा ने बटोरी सराहना
- वैर नगर पालिका: 25 वार्डों का फैसला आया, लेकिन चेयरमैन की कुर्सी का खेल अभी बाकी; वैर में 20 निर्दलीयों ने बिगाड़ा भाजपा-कांग्रेस का गणित
- अब रेलवे कॉलोनियों में सिलेंडर का इंतजार नहीं, गैस पहुंचाने की तैयारी में सरकार, बदलने वाली है पूरी व्यवस्था
- गणेश चतुर्थी पर रंगों में उतरे गणपति और भारतीय संस्कृति के रंग, Sunaina’s Art Studio में सजी प्रतिभाओं की दुनिया
- वर्षों से काम कर रहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को अचानक किस बात का डर? नए चयन की चर्चा ने कुम्हेर में बढ़ाई बेचैनी
