कोटा
ACB कोटा की टीम ने मंगलवार को कालीसिंघ थर्मल पावर प्लांट झालावाड के अधीक्षण अभियंता सिविल (SE ) विनोद कुमार खटीक को 85 हजार की घूस लेते हुए दबोच लिया। उसने यह घूस छबड़ा पावर प्लांट में गार्डन मेंटिनेंस के कार्य का भुगतान करने की एवज में मांगी थी।
आरोपी ने रिश्वत की राशि देने परिवादी को कालीसिंघ थर्मल पावर प्लांट झालावाड में बुलाया। आरोपी ने रिश्वत के रुपए ऑफिस के सोफे के नीचे रखवाए। तभी ACB ने SE को दबोच लिया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ACB कोटा ठाकुर चन्द्रशील ने बताया कि एक परिवादी ने 1 नवम्बर को शिकायत दी कि परिवादी व उसके पार्टनर को फर्म ने पावर ऑफ अटॉर्नी से छबड़ा थर्मल पावर प्लांट जिला बारां व कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट जिला झालावाड़ में गार्डन मेंटेनेंस का कार्य का ठेका दिया हुआ है। SE विनोद कुमार खटीक का 1 माह पहले ही छबड़ा थर्मल पावर प्लांट से कालीसिंघ पावर प्लांट में ट्रांसफर हुआ है।
उनके द्वारा छबड़ा थर्मल के कार्य से संबंधित 29 लाख के पास किए गए बिल व अन्य बिलों के 8 लाख के बिलों का भुगतान रोक दिया जिसकी एवज में SE कमीशन मांग रहा है। शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपी द्वारा 85 हजार की रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। जिसके बाद ACB टीम ने विनोद खटीक को दबोचा और रिश्वत की रकम 85 हजार सोफे की सीट के नीचे से बरामद की। विनोद कुमार खटीक मूलरूप से खातोला ग्राम नेकडिया थाना आसींद जिला भीलवाड़ा का निवासी है। वर्तमान में थर्मल कॉलोनी सगतपुरा कोटा में रहता है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 25 हजार की मांग, 10 हजार लेते ही CBI के जाल में फंसा अफसर; रेलवे के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर पर ऐसे कसा शिकंजा
- UPI से ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट करेंगे तो क्या अब जेब कटेगी? नया नियम समझ लीजिए, ग्राहक पर नहीं पड़ेगा सीधा बोझ
- गुरु पर गंभीर आरोपों से मथुरा में हलचल; CM योगी तक पहुंची महिला की शिकायत, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
- किसकी सीट बचेगी, किसका सपना टूटेगा? पंचायत चुनाव से पहले सबसे बड़ा फैसला फिर अटका
- हिन्दी पर मंथन से लेकर प्रतिभाओं के सम्मान तक… एमएसजे कॉलेज में हिन्दी दिवस पर दिखा भाषा के प्रति उत्साह | प्रतियोगिताओं के विजेता भी हुए सम्मानित
- छात्रवृत्तियों की जानकारी से लेकर स्वच्छता के संदेश तक, छात्राओं को मिला जागरूकता का पूरा डोज | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान माला
- राखी बांधने से पहले हुई सप्त ऋषियों की पूजा, फिर भाइयों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र | ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज ने निभाई अनूठी परंपरा
- Rajasthan Prosecution Service: 192 सहायक निदेशकों की वरिष्ठता सूची सामने आई, अब 15 दिन में आपत्ति का मौका | 1 अप्रैल 2026 से तय होगी वरिष्ठता की तस्वीर; यहां देखें पूरी लिस्ट
