जयपुर
राजस्थान सरकार ने अनुकंपा नौकरी देने के नियम में बदलाव कर दिया है। नए नियमों के अनुसार अब ड्यूटी के दौरान सरकारी कर्मचारी की मौत पर उसकी विवाहित बेटी को भी उसकी जगह सरकारी नौकरी मिल सकेगी। अनमैरिड कर्मचारी की ड्यूटी पर मौत होने की स्थिति में उसके माता-पिता और अनमैरिड भाई-बहनों में से किसी एक को नौकरी मिल सकेगी।
इसके लिए नियमों में बदलाव के लिए सरकार की ओर से राजस्थान मृत सरकारी कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकम्पात्मक नियुक्ति (संशोधन) नियम की अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह नियम तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
आपको बता दें पिछले दिनों कैबिनेट ने अनुकंपा नियुक्ति के नियमों में संशोधन को मंजूरी दी थी। अब कार्मिक विभाग ने नियमों में बदलाव की अधिसूचना जारी की है। नए नियमों में कर्मचारी की मौत पर उसकी विवाहित बेटी के नौकरी देने का प्रावधान जोड़ा है। कर्मचारी की मौत के बाद उसकी विवाहित बेटी को नौकरी तभी मिलेगी, जब उसके आश्रित में दूसरा कोई नहीं हो। आश्रित की कैटेगरी में पति या पत्नी, पुत्र या दत्तक पुत्र, अविवाहित पुत्री, विधवा या तलाकशुदा पुत्री या दत्तक पुत्री को शामिल किया है। मरने वाले कर्मचारी के आश्रितों में पति या पत्नी, पुत्र या दत्तक पुत्र, अविवाहित पुत्री, विधवा, तलाकशुदा पुत्री या दत्तक पुत्री नहीं होने पर ही विवाहित बेटी को नौकरी मिलेगी।
अविवाहित सरकारी कर्मचारी की मौत के मामले में माता, पिता, अविवाहित भाई या अविवाहित बहन में से किसी को नौकरी मिल सकेगी। सरकारी कर्मचारी की मौत होने पर उसके एक आश्रित को नौकरी देने का प्रावधान है। अब तक विवाहित बेटी को नौकरी नहीं मिलती थी। अविवाहित कर्मचारी की मौत के बाद नौकरी को लेकर भी नियम उतने साफ नहीं थे। अब नए नियमों में प्रावधान जोड़कर सरल बनाया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 70वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता: चौथे दिन भरतपुर के रोहित का जलवा, 1500 और 3000 मीटर दौड़ में जीते दो स्वर्ण पदक
- ₹1.10 लाख स्टाइपेंड की उम्मीद, अब बेसिक पे तक भुगतान, डीएनबी रेजिडेंट डॉक्टरों ने उठाया बड़ा सवाल
- भरतपुर: राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में चूरू के वीरेन्द्र पूनिया का डबल धमाका, दो स्पर्धाओं में जीता गोल्ड
- छोटे बच्चों की सेहत से खिलवाड़ पर लगेगी लगाम? FSSAI का बड़ा कदम
- गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय को मिला नया कुलगुरु, राज्यपाल ने जारी किया नियुक्ति आदेश
- नशे से दूरी, जिंदगी से नजदीकी; नदबई में युवाओं को बताए नशामुक्ति के उपाय
- भरतपुर में पानी निकालने का इंतजाम तो हुआ, लेकिन बारिश का पानी बचाने का हिसाब कौन देगा?
- एक बिस्तर पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां… सुबह खुला दरवाजा तो सामने था खौफनाक मंजर
- भुसावर में मुस्कान एक पहल को मिली नई साइकिल
- महाकाल के दर्शन किए, खाटू श्याम पहुंचने से पहले मौत ने घेरा, कोटा में 8 की सांसें थमीं
