सिरोही
राजस्थान में ACB ने PWD के एक XEN के घर पर आय से अधिक सम्पत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई की और समाचार दिए जाने तक कार्रवाई जारी थी। अभी तक की सूचनाओं के अनुसार इस XEN के यहां आय से 334 फीसदी अधिक सम्पत्ति का पता चला है। इस EXEN ने अपनी काली कमाई को क्रशर, माइनिंग और शिक्षण संस्थानों में लगा रखा है। ACB उसके सभी ठिकानों पर कार्रवाई कर रही है।
ACB ने छापे की यह बड़ी कार्रवाई सिरोही के आबूरोड में गुरुवार को PWD XEN रमेश बराडा के ठिकानों पर गुरूवार को की। जानकारी के अनुसार सिरोही एसीबी अधिकारी नारायण राजपुरोहित के नेतृत्व में जोधपुर, जयपुर और पाली की टीमें PWD XEN रमेश बराडा के घर धमक गईं। वह उसके विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है। क्रशर और स्वरूपगंज स्थित निजी स्कूल समेत अन्य ठिकानों पर भी एसीबी की कार्रवाई चल रही है।
कार्रवाई जयपुर निदेशालय के निर्देश पर की जा रही है। PWD XEN रमेश बराडा का चार महीने पहले आबूरोड से डूंगरपुर ट्रांसफर हो गया था, लेकिन अभी तक उसने कहीं ज्वाइन नहीं किया है। एसीबी ने गुरुवार को उसके पांच ठिकानों पर तलाशी ली तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। प्रारंभिक अनुमान के हिसाब से उन्होंने अपनी आय से 334 फीसदी संपत्ति बनाई और अपनी इस काली कमाई को क्रशर, माइनिंग और शिक्षण संस्थाओं में लगा दिया।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Anti Corruption Bureau) के महानिदेशक बीएल सोनी ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, अनुमान है कि रमेशचंद बरवाड़ा ने करीब 10.42 करोड़ रुपए की परिसंपत्तियां अर्जित की हैं। जो वैध आय से करीब 334 फीसदी ज्यादा है। अवैध रूप से अर्जित आय को क्रशर माइनिंग और शिक्षण संस्थाओं के संचालन में निवेश करने की जानकारी मिली है।
उन्होंने बताया कि अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एमएन के नेतृत्व में आरोपी के आवास और अन्य ठिकानों पर तलाशी की कार्रवाई जारी है और अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- एमपीयूएटी उदयपुर में ‘संघर्ष, शिक्षा और सफलता’ विषय पर इंटरैक्टिव कार्यक्रम, डीन डॉ. एल. एन. महावर ने विद्यार्थियों को दिया आत्मविश्वास और अनुशासन का संदेश
- ‘एक निर्णय, अनेक जीवन’ का संदेश: रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में छात्राओं ने ली अंगदान की शपथ
- दर्जनों परीक्षाओं में नहीं मिली सफलता, 25 लाख में खरीदा JEN भर्ती का पेपर… JEN बना, प्रमोट होकर AEN पहुंचा, अब SOG ने दबोच लिया
- ब्रजभाषा, राष्ट्रभक्ति और हास्य से गूंजा भरतपुर, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में साहित्य साधकों का भव्य सम्मान
- राहुवास में गूंजेगी अखंड रामधुनी, 76वें महोत्सव में उमड़ेगी श्रद्धा की सरिता, 6 अगस्त तक कई धार्मिक आयोजन
- खनन माफिया से मिलीभगत; ASI समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जांच में खुल सकते हैं और नाम, विभाग में मचा हड़कंप
- ‘इतनी कमाई चाहिए…’ क्या अब डॉक्टरों को भी दिए जा रहे हैं सेल्स टारगेट?
- भुसावर में प्रजापति समाज के सैकड़ों मेधावियों और नवचयनित युवाओं का हुआ भव्य सम्मान
- एमपीयूएटी से उठी नशामुक्त भारत की हुंकार, मुख्यमंत्री ने दिलाई शपथ, PM मोदी का संदेश बना अभियान की ताकत
- Friendship Day पर प्रकृति से निभाई दोस्ती, कोटा में सैकड़ों पौधों के साथ लिया हरियाली का संकल्प
