नोएडा
नोएडा के इलाहाबास में सोमवार को देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। जांच के लिए टीम का गठन किया गया है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
नोएडा के थाना फेस 2 क्षेत्र के इलाहाबास गांव में पेशे से वकील निशांत देर रात अपने घर लौट रहे थे, तभी उनको गोली मारकर मौत के घाट उतर दिया गया। हत्या का अंदेशा पुलिस आपसी रंजिश होना बता रही है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा हरिश्चंद्र ने बताया कि देर रात कुछ लोगों ने निशांत को गोली मारकर घायल कर दिया। उसे यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस मामले में पुलिस दो पहलुओं पर जांच कर रही है। एक तो घरेलू जमीन का विवाद और दूसरा मृतक की बहन का उसके ससुराल वालों से विवाद होना बताया जा रहा है। पुलिस ने चार टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
बार एसोसिएशन ने जताया रोष
वकील की हत्या पर जनपद गौतम बुद्ध नगर बार एसोसिएशन ने रोष प्रकट किया है। बार एसोसिएशन के सदस्यों ने अदालत परिसर में मंगलवार को एक शोक सभा आयोजित की तथा काम का बहिष्कार किया। अधिवक्ता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज भाटी ने कहा कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर वकील इस मामले में विरोध प्रदर्शन करेंगे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- जयपुर में महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकलेगी शोभायात्रा, एक ही दिन होंगे कई आयोजन
- जयपुर के डॉ. संजीव अग्रवाल को मिली नई जिम्मेदारी, बिगाटेक में बने स्वतंत्र निदेशक
- भरतपुर के क्रिकेट को मिली बड़ी खुशखबरी, राजस्थान की रणजी टीम में तीन खिलाड़ियों की एंट्री; चौथे को भी जगह
- 10वीं बोर्ड वालों के लिए बड़ा बदलाव, नंबर कम आए तो मई में फिर परीक्षा; मगर सबको नहीं मिलेगा मौका
- यूक्रेन में भरतपुर के कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर रूसी ड्रोन ने बरपाया कहर, मुख्य इमारत तबाह; 52 साल के कर्मचारी की मौत | देखें वीडियो
- टोंक के कलापर्व में चमका कोटा का नाम, डॉ. रमेश चन्द मीणा को मिला राष्ट्रीय युवा कला रत्न सम्मान
- विदेश से मेडिकल पढ़कर लौटे छात्रों के लिए राहत, FMG स्टाइपेंड पर बनी सहमति; अब शुरू होगी प्रक्रिया
- नदबई में ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ को मिली नई कमान, पूनम अध्यक्ष तो रवीना-ऋतु को मिली अहम जिम्मेदारी
- ब्लिंकिट के डार्क स्टोर में खुली लापरवाही की परतें, 13 डिग्री पर रखा था पनीर-चीज; 164 पैकेट नष्ट
- मैदान अधूरा, सुविधाएं सीमित और उम्मीदें पदक की… ऐसे कैसे तैयार होंगे राजस्थान के चैंपियन?
