बीकानेर
राजस्थान में शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2021-22 में पहली से 12वीं कक्षा के स्टूडेंट्स के सेकंड टेस्ट का शेड्यूल शनिवार को जारी कर दिया। दीपावली की छुट्टियों से पहले सरकारी स्कूलों व प्राइवेट स्कूल में स्टूडेंट के सेकेंड टेस्ट होंगे। टेस्ट 26 से 28 अक्टूबर तक होंगे।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक कानाराम ने इस संबंध में सभी शिक्षा अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए हैं। सेकेंड टेस्ट 26 से 28 अक्टूबर तक होंगे। प्रश्नपत्र स्कूल स्तर पर ही तैयार किए जाएंगे। 50% स्टूडेंट्स का टेस्ट 26 अक्टूबर और 50% स्टूडेंट्स का टेस्ट 27 अक्टूबर को होगा। पेरेंट्स की परमिशन नहीं होने से जो स्टूडेंट्स स्कूल नहीं आ रहे हैं, उनके टेस्ट स्माइल, ‘आओ घर में सीखें’ प्रोग्राम के तहत होंगे।
आदेशों के अनुसार ऐसे स्टूडेंट्स को शिक्षक घर जाकर मूल्यांकन पत्र देंगे। 28 अक्टूबर तक पेपर सॉल्व करके स्टूडेंट्स को स्कूल में जमा कराना होगा। 9 नवंबर तक शिक्षक को कॉपी चेक कर क्लास टीचर को देनी होगी। क्लास टीचर 15 नवंबर तक स्टूडेंट के नंबरों को शाला दर्पण पर अपलोड करेंगे। हल किए गए पेपर को स्टूडेंट के पोर्टफोलियो में लगाना होगा और स्टूडेंट की परफॉर्मेंस से पेरेंट्स को अवगत कराया जाएगा।
सेकंड टेस्ट भी ऑब्जेक्टिव सेकंड टेस्ट भी ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन के आधार पर होगा। प्रत्येक सब्जेक्ट के 20 क्वेश्चन होंगे। जो कि एक एक नंबर के होंगे। प्रश्न पत्र में अधिगम क्षमता आधारित प्रश्नों को शामिल किया जाएगा। प्रश्नपत्र में पूछे जाने वाले क्वेश्चन स्माइल, वर्क बुक वर्क शीट सहित कक्षा में पढ़ाई गए पाठ्यक्रम के आधार पर ही होंगे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- गाड़ी का इंश्योरेंस खत्म है तो पेट्रोल पंप पर रुक सकता है सफर! | ‘नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल’ की तैयारी, नंबर प्लेट स्कैन होते ही खुल जाएगा बीमा का पूरा रिकॉर्ड
- Haryana News: लाइसेंस बनवाने के बदले मांगे 40 हजार, फाइल अटकी तो शिकायतकर्ता पहुंचा ब्यूरो के पास | ZMEO कार्यालय का क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार
- यूपीआई पर 0.4% शुल्क की चर्चा से व्यापारियों में हलचल, निर्मला सीतारमण को भेजा ज्ञापन | भरतपुर व्यापार महासंघ ने कहा- डिजिटल भुगतान को शुल्क-मुक्त रखा जाए
- नशे से बचने का संदेश लेकर छात्राओं तक पहुंचे अधिकारी, बोले-खुद भी दूर रहें और परिवार-समाज को भी जागरूक करें
- जयपुर की बैंक लूट में भरतपुर की युवती का बड़ा कनेक्शन, बॉयफ्रेंड तक पहुंची बैंक की अंदरूनी जानकारी | 41.70 लाख की लूट में कमरे से मिले 26.80 लाख
- योजनाओं की जानकारी से लेकर युवा नेतृत्व तक… एनएसएस के तीसरे दिन छात्राओं को मिला जागरूकता और जिम्मेदारी का संदेश | महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता और सुरक्षा पर हुई चर्चा
- तीन नगर पालिकाओं में अध्यक्ष की तस्वीर साफ, कहीं मुकाबला नहीं तो कहीं निर्दलीय से भाजपा तक का सफर | भरतपुर में तीन चेयरमैन पर BJP की मुहर
- घरों के पीछे दिखा तेंदुआ, अगले दिन फिर आबादी में छलांग लगाकर खेत में घुसा | दौसा में लगातार दूसरे दिन दहशत
- ₹15 हजार वाली सीमा अब पुरानी; PF के दायरे में आएंगे ज्यादा कर्मचारी, कैबिनेट के फैसले से बदलेगा EPFO का गणित | 51 लाख नए कर्मचारियों को कवरेज का अनुमान
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर छात्राओं ने कैनवास पर उकेरे सामाजिक सरोकार | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता
