बीजिंग
बैंक के एक सिक्योरिटी गार्ड ने ग्राहक को मास्क लगाने को क्या कह दिया कि वह बुरी तरह भड़क गया और गुस्से में आकर बैंक में जमा 5 मिलियन युआन (लगभग 5,84,74,350 रुपए ) निकाल कर दूसरी बैंक में जमा कर दी। इतना ही नहीं, बैंक को सबक सिखाने के लिए शख्स ने बैंक कर्मचारियों को सारे नोट हाथ से गिनकर देने की विचित्र सजा भी दी। चीनी सोशल मीडिया पर इस घटना की तस्वीरें वायरल हो गई हैं! बैंक कर्मचारियों को यह राशि गिनने में पसीने आ गए और बैंक के अधिकारी यह सब देख भौंचक्के रह गए।
मामला चीन (China) में शंघाई की होंगमेई रोड स्थित बैंक ऑफ शंघाई (Bank of Shanghai) का है जहां एक बैंक के सिक्योरिटीगार्ड (Security Guard) ने अकाउंट होल्डर को मास्क (Mask) पहनने के लिए कहा। गार्ड से मास्क की बात सुनकर खाताधारक करोड़पति (Millionaire) नाराज हो गया और उसने बैंक में जमा सारी राशि निकाल ली। इतना ही नहीं, उस शख्स ने बैंक कर्मचारियों (Bank Employees) को सारे नोट हाथ से गिनकर देने की सजा भी दे डाली।
करोड़पति अकाउंट होल्डर का कहना है कि उसने बैंक स्टाफ के व्यवहार व सर्विस में खामी की वजह से यह कदम उठाया। जबकि सिक्योरिटी गार्ड का कहना है कि उसने ग्राहक से केवल मास्क पहनने का अनुरोध किया था, जिस पर वो बुरी तरह भड़क गया।
दूसरे Bank में जमा कर दी राशि
इस करोड़पति को सोशल नेटवर्किग साइट वीबो (Weibo) पर सनवियर (Sunwear) के नाम से जाना जाता है। गार्ड की बातों से नाराज होने के बाद उसने बैंक ऑफ शंघाई की ब्रांच से 5 मिलियन युआन (लगभग 5,84,74,350 रुपये) के बैंक नोट्स निकाल लिए। शख्स ने कहा कि बैंक स्टाफ के बुरे व्यवहार के कारण उसने अपने अकाउंट से सभी पैसे निकाले और दूसरे बैंक में डाल दिए।
Social Media पर बढ़ी फॉलोइंग
शख्स ने बताया कि बैंक के सिंगल करेंसी काउंटर से इस राशि को निकालने में दो बैंक कर्मियों को करीब 2 घंटे का समय लगा। उसने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में यह भी बताया कि चूंकि राशि काफी बड़ी थी, इसलिए उसने बैंक कर्मियों से कहा कि नोटों की काउंटिंग मशीन के बजाए हाथों से की जाए। सनवियर की इस पोस्ट के बाद उनकी ऑनलाइन फॉलोइंग बढ़कर 1.7 मिलियन हो गई।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
- भरतपुर: बरगद के पेड़ के नीचे मिली बारिश से पनाह, ऊपर से गिरी मौत | आकाशीय बिजली ने 17 वर्षीय किशोर की ले ली जान, दो गंभीर
