जयपुर
राजस्थान की राजधानी जयपुर में अब साइबर ठगों ने आम लोगों के साथ-साथ सरकारी बैंकों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ऐसे एक मामले में जयपुर में दो सरकारी बैंकों की तीन शाखाओं को इन साइबर ठगों ने अपना निशाना बनाया और उनको एक करोड़ का चूना लगा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। उसने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार इन साइबर ठगों ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की दो शाखाओं और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एक शाखा को ठगी का शिकार बनाया है। ठगी के मामले को देखते हुए राजधानी जयपुर में 3 अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की संसार चंद्र रोड स्थित ब्रांच के एजीएम की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत की जांच साइबर थाना पुलिस कर रही है।
ठगी का एक ही पैटर्न
ठगी के तीनों ही प्रकरणों में ठगों ने एक ही पैटर्न का इस्तेमाल किया है और बैंक की तीनों की शाखाओं में ईमेल के जरिए जयपुर की नामी ऑटोमोबाइल फॉर्म के फर्जी लेटर हेड पर अलग-अलग राशि अलग-अलग बैंक खातों में आरटीजीएस के जरिए ट्रांसफर करने की रिक्वेस्ट भेजी। साइबर ठगों ने टोंक रोड स्थित एक नामी ऑटोमोबाइल फर्म का फर्जी लेटर हेड तैयार किया। उस पर जाली हस्ताक्षर कर ई-मेल के जरिए दो बैंकों की तीन अलग-अलग ब्रांच को लेटर भेजकर अलग-अलग खातों में आरटीजीएस के जरिए एक करोड़ रुपए ट्रांसफर करने की रिक्वेस्ट भेजी।
ई-मेल पर आरटीजीएस की रिक्वेस्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित बैंक की ब्रांच ने भी रिक्वेस्ट को फर्म से बिना वेरीफाई किए उन खातों में एक करोड़ रुपए की राशि आरटीजीएस के माध्यम से संबंधित खातों में ट्रांसफर कर दी।
26 लाख रुपए की राशि करवाई होल्ड
डीसीपी क्राइम दिगंत आनंद ने बताया कि जब संबंधित बैंक के अधिकारियों को इस बात की जानकारी लगी कि जिन बैंक खातों में आरटीजीएस के माध्यम से रुपए ट्रांसफर किए गए हैं, वह खाते फर्जी हैं तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। बैंक ने ट्रांसफर की गई राशि को होल्ड करने का प्रयास किया लेकिन एक करोड़ रुपए में से बैंक केवल 26 लाख रुपए की राशि ही होल्ड करवा सके। शेष राशि ठगों ने अपने एक खाते से आगे विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर ली थी।
जयपुर पुलिस की क्राइम ब्रांच ठगी के इस अनोखे प्रकरण की गहनता से जांच कर रही है और ट्रांजैक्शन डिटेल व ईमेल के आईपी ऐड्रेस के आधार पर बदमाशों का सुराग लगाने में जुटी हुई है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- भरतपुर में कच्ची बस्ती के मकानों पर लाल निशान, 3 दिन में हटाने के नोटिस से भड़का आक्रोश; अब चांदपोल गेट पर जुटेंगे लोग
- ड्यूटी पर जाने से पहले ही हो गए थे घायल? अब रेलवे का यह नया नियम बदल देगा सब कुछ
- अस्पतालों का खौफनाक खेल: ‘सिंगल-यूज़’ उपकरणों से हो रहा था इलाज, सरकार का चला हंटर
- जिस स्कूल के लिए परिवार ने दान की जमीन, वहां पहुंचीं पार्षद योगेश्वरी मुदगल; अब समाधि स्थलों को लेकर लिया ये फैसला
- भरतपुर में विकास की ऐसी रफ्तार कि जनता बेहाल! सड़कें खुदीं, पानी दूषित, मच्छरों का हमला… आखिर राहत कब मिलेगी?
- हल्दीराम से तिरुपति ग्रुप तक… उदयपुर में जुटे दिग्गज, खाद्य और डेयरी उद्योग के भविष्य पर मंथन; 500 से अधिक विशेषज्ञ ले रहे हिस्सा
- मोबाइल की लत से लेकर तंबाकू तक… उच्चैन में छात्राओं को दिलाई गई नशे से दूर रहने की शपथ
- हिमाचल के 6 मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी 320 पीजी सीटें, केंद्र ने खोला 415 करोड़ का खजाना; जानिए किस कॉलेज को कितनी सीटें मिलीं
- राजस्थान में दर्दनाक हादसा: एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 6 माह के मासूम ने भी तोड़ा दम; 7 माह की बच्ची जिंदगी की जंग में
- रुदावल में बाइक से आया, कट्टा निकाला और चला दी गोली, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष के बेटे पर जानलेवा हमला
