भरतपुर / जयपुर
रीट भर्ती परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में अपराध प्रमाणित पाए जाने पर SOG ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस के दो कांस्टेबलों और एक छात्र को गिरफ्तार कर लिया। SOG ने इन आरोपियों को धौलपुर, सवाई माधोपुर और भरतपुर से गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में से पुलिस लाइन धौलपुर से कांस्टेबल परमवीर सिंह, पुलिस लाइन सवाई माधोपुर से कांस्टेबल दिगंबर सिंह उर्फ नेहनू और भरतपुर जिले के सेवर थाना इलाके से जयवीर सिंह उर्फ दीपक को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार तीनों आरोपी भरतपुर जिले में सेवर थाना क्षेत्र के निवासी हैं।
अब तक 13 गिरफ्त में आए, मास्टर माइंड बत्तीलाल पकड़ से दूर
अब तक इस पूरे प्रकरण में एसओजी कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन वह अभी तक इस खेल के मास्टर माइंड बत्तीलाल को नहीं पकड़ सकी है। बत्तीलाल को गिरफ्तार करने के लिए एसओजी की टीम मध्य प्रदेश में अनेक स्थानों पर दबिश दे रही है।हालांकि बत्तीलाल के भाई राजेश को एसओजी ने हिरासत में ले रखा है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को एसओजी मुख्यालय लाया जा रहा है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- पापा बने जल्लाद… जुड़वा बेटियों का गला रेत दिया | खुद पुलिस को फोन कर बोला- मैंने अपनी बच्चियों को मार डाला
- हुनर को मिला नया ठिकाना, जयपुर में क्राफ्टशाला का आगाज़ | कारीगरों के हाथों को मिलेगा ग्लोबल मंच, स्किल से आत्मनिर्भरता की राह
- आर्थिक संकट में सियासी कटौती का फैसला | हिमाचल में CM से MLA तक सैलरी का हिस्सा 6 महीने के लिए स्थगित
- विचारों की विरासत को मिला नया मंच | ठा. देशराज सिंह सोगरवाल की पुण्यतिथि पर बनी विचारधारा की नई टीम
- Haryana News: 2 लाख की रिश्वत पर फंसा सिस्टम का पहिया | ACB के जाल में IAS का रीडर, गनौर में रंगे हाथों गिरफ्तारी
- अक्षय तृतीया पर भुसावर में धर्म की गूंज | परशुराम जन्मोत्सव में सजेगा आस्था का भव्य उत्सव
- सैनी समाज की बड़ी पहल | भुसावर में 40 जोड़ों का सामूहिक विवाह, तैयारियां जोरों पर
- लंबे इंतजार के बाद RAS-2024 परिणाम घोषित | राजस्थान को मिले 1096 नए अफसर, यहां देखें टॉप 20 की लिस्ट
- DA Hike: केंद्र सरकार ने बढ़ोतरी को दी मंजूरी, 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा, पेंशनर्स को भी लाभ
- संदिग्ध मौत पर उठा सियासी-सामाजिक तूफान | विनीत प्रकरण की जांच बदली, अब डीएसपी करेंगे पड़ताल
