दौसा
दौसा जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें बाइक सवार दो युवकों की एक कार की टक्कर से मौत हो गई। टक्कर के बाद बाइक बुरी तरह चकनाचूर हो गई। कार में भी काफी नुकसान हुआ है।
हादसा दौसा जिले के महुवा थाना क्षेत्र में हिंडौन रोड स्थित गाजीपुर टोल प्लाजा के पास हुआ। मृतकों की शिनाख्त भविष्य भंडारी (30) व मनसुख कोली (32) निवासी भैंसा गांव तहसील टोडाभीम , जिला करौली के रूप में हुई है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को ग्रमीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने एक युवक भविष्य भंडारी को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे युवक मनसुख को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया, लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। हादसे की सूचना मिलते ही भैंसा गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। शोक के चलते घरों में चूल्हें नहीं जले, मृतकों के घर बड़ी तादात में गांव के लोग इकट्ठा हो गए।
महुवा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि दोनों युवक बाइक से महुवा जा रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सड़क से करीब 20 फीट दूर जाकर गिरी, जिसके परखच्चे उड़ गए।
मृतकों में एक युवक भविष्य भंडारी के पिता राम सिंह न्यायिक सेवा के रिटायर्ड अधिकारी हैं। इनका पूरा परिवार जयपुर में रहता है। जहां भविष्य बुक सेल्स की दुकान चलाता था। वह बीती रात ही गांव आया था। वहीं मनसुख गांव में ही मजदूरी करता था।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 5.50 लाख की डील, ट्रैप से पहले ही SDM को भनक, रिश्वत लेने से मुकर गए, ACB ने दर्ज किया केस
- 5 किलोमीटर की दीवार टूटी, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए CGHS का दायरा बढ़ा, अब दूर पोस्टिंग वालों को भी मिलेगा बड़ा विकल्प | जानें नई शर्तें
- हिमाचल सरकार को हाईकोर्ट का साफ संदेश-अब और देरी नहीं; 30 सितंबर तक शिक्षकों-प्रिंसिपलों की भर्ती-तैनाती पूरी करो, 5 अक्टूबर को देना होगा हिसाब
- 12 साल की नौकरी में 11 तबादले! दो महीने पहले मिली पोस्टिंग भी बदली, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा पूरा रिकॉर्ड
- मुकाबले में दिखा दम, पदकों से सजा भरतपुर का ताइक्वांडो मंच | खिलाड़ियों ने दिखाया अनुशासन, आत्मविश्वास और जुझारूपन
- बयाना में नामांकन वापस, उच्चैन में कोई मुकाबले में ही नहीं आया | भरतपुर की दो पालिकाओं में अध्यक्ष तय
- न पार्षद, न चुनाव लड़ा… फिर भी बन गए सभापति, धौलपुर में 6 नामांकन वापस और गिरीश गर्ग की सीधे एंट्री
- शिक्षकों के अधिकार से लेकर जिम्मेदारी तक… दौसा के सम्मेलन में उठा सम्मान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का मुद्दा
