लखनऊ
UP के किसी निजी स्कूल में दो बहनें एक साथ पढ़ रही हैं तो उनमें से एक की फीस माफ़ होगी। यह ऐलान गांधी जयंती के मौके पर लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया। उन्होंने कहा कि अगर निजी स्कूल फीस माफ नहीं करते हैं तो संबंधित विभाग की ओर से ऐसी एक छात्रा की ट्यूशन फीस देने की व्यवस्था की जाएगी। ताकि कोई जरूरतमंद बच्ची शिक्षा से छूटने न पाए।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इसके लिए जिला स्तर पर नोडल अधिकारी बनाए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी विद्यालयों में महिला शिक्षा को बढ़ावा दिया जाए।
अभी बनेंगे नियम
निजी स्कूलों में दो बहनों में से किसी एक की फीस माफ करने की घोषणा के बाद अब विभाग के अधिकारी इसकी गाइडलाइन और नियम बनाने में जुट गए हैं। क्या नियम होंगे और इसका पालन कैसे कराया जाएगा, इस बारे में स्पष्ट निर्देश जल्दी ही जारी किए जाएंगे।
177.35 करोड़ की छात्रवृत्ति ट्रांसफर
आज राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी ने लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में 1,51,215 छात्रों को 177.35 करोड़ की छात्रवृत्ति ट्रांसफर की। इस दौरान उन्होंने गांधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- फतेहसागर की पाल पर साइकिलों की रफ्तार, गूंजा ‘फिट इंडिया’ संदेश | विश्व साइकिल दिवस पर युवाओं ने दिया हरित और स्वस्थ जीवन का आह्वान
- 135 विद्यार्थियों का सम्मान, ‘हरितिमा-2026’ में गूंजा प्रतिभा और परिश्रम का उत्सव | कृषि विश्वविद्यालय उदयपुर में दिखा शिक्षा, संस्कृति और नवाचार का संगम
- पोस्टर से कविता तक गूंजा पर्यावरण का संदेश | ‘नीड़ से नभ तक’ कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
- 560 लोगों ने उठाया हरित भविष्य का संकल्प | विश्व पर्यावरण सप्ताह पर डालमिया भारत ने बोकारो में छेड़ी जागरूकता की मुहिम
- जयपुर में सनसनी: साइकिल लेकर निकली वंशिका, सुबह मिली लाश | CCTV में कैद आखिरी सफर, अब हर फ्रेम से तलाशा जा रहा सच, परिजन धरने पर बैठे
- बस में 85 लाख, घर से 45 लाख और मिले | बीज निगम के नामित निदेशक तक पहुंची ACB की जांच
- भरतपुर का ‘अपना घर’ अब बिहार में भी बनेगा सहारा | 4 शहरों में खुलेंगे सेवा केंद्र, मॉडल देखने पहुंच रहा सरकारी दल
- भरतपुर की सड़कों पर उतरी पर्यावरण की ‘हरी सेना’ | 9 झांकियां, गौरैया बचाओ अभियान और हजारों कदमों ने दिया बड़ा संदेश
- लैंड पूलिंग पर किसानों का बड़ा विरोध, भाजपा कार्यालय में गरमाई बैठक | 12 गांवों के किसान आमने-सामने, आयोग अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
- बैंक में CBI का ‘जाल’… रिश्वत का पूरा खेल ध्वस्त | नोट हाथ में लेते ही ब्रांच मैनेजर और बैंक मित्र रंगे हाथ दबोचे गए
