जयपुर
राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट)- 2021 का पेपर आउट होने के मामले का मुख्य आरोपी बत्तीलाल मीणा कांग्रेसी निकला। उसके शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा (Education Minister Govind Singh Dotasara) सहित अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ फोटो वायरल हो रहे हैं। यह फोटो वायरल होने के बाद राजस्थान में अब सियासी बवाल खड़ा हो गया है।
आपको बता दें कि 26 सितंबर को REET की पहली पारी की परीक्षा शुरू होने से करीब डेढ़ घंटे पहले पेपर सोशल मीडिया पर एक कांस्टेबल के पास आया था। एसओजी की जांच में पता चला है कि इस मामले का मुख्य आरोपी बत्तीलाल मीणा है। छानबीन हुई तो पता चला कि यह कांग्रेसी है। यह बत्ती लाल मीणा शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के एक कार्यक्रम में नजर आ रहा है।
यही नहीं अब बत्तीलाल मीणा की शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ भी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
विद्यार्थी परिषद और भाजपा ने डोटासरा से मांगा इस्तीफा
बत्तीलाल मीणा के कांग्रेसी निकलने और मंत्रियों के साथ फोटो वायरल होने के बाद अब सियासी बवाल खड़ा हो गया है। अब भारतीय जनता पार्टी और ABVP ने रीट में हुई धांधली के लिए शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा को जिम्मेदार ठहराया है और उनसे इस्तीफा मांगा है।
नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि रीट में हुई धांधली का मुख्य आरोपी बत्ती लाल कांग्रेसी कार्यकर्ता है। जिसके शिक्षा मंत्री से घनिष्ठ संबंध है। कटारिया ने कहा कि इससे पहले राजस्थान प्रशासनिक सेवा और अन्य भर्ती परीक्षाओं में भी इस तरह की धांधली हुई है। जिसका सीधा कनेक्शन शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा से था। ऐसे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अब शिक्षा मंत्री से इस्तीफ़ा ले लेना चाहिए।
एबीवीपी के प्रदेश मंत्री होशियार मीणा का कहना है कि रीट का पेपर लीक होना एक काले अध्याय की तरह है। जो सरकार के तमाम दावों की पोल खोलता दिखा है। अब पेपर आउट गिरोह के मुख्य आरोपी बत्तीलाल के कांग्रेसी नेताओं के साथ फोटो वायरल हो रहे हैं। इससे साफ है कि इस मामले की जड़ें कहां तक फैली हुई है। उन्होंने शिक्षा मंत्री से इस्तीफा देने की मांग की और कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच एसओजी से करवानी चाहिए।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- रेलकर्मियों के लिए बड़ा बदलाव, अब पास बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर | रेलवे बोर्ड ने खत्म की पुरानी व्यवस्था
- 24 नहीं, 12 घंटे से ज्यादा ड्यूटी भी नहीं, रेजिडेंट डॉक्टरों के हक में DMA का बड़ा ऐलान | छुट्टियां रोकने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
- खाली नहीं रहेगी MPUAT की एक इंच जमीन, अगले 10 साल का ‘सीड मिशन’ तैयार, कुलगुरु प्रो. प्रताप सिंह ने दिया बड़ा लक्ष्य | बीज उत्पादन बढ़ाकर आत्मनिर्भरता पर फोकस
- रैली के 7 दिन बाद भी सुनवाई नहीं, किसान फिर जुटेंगे रणभेरी बजाने | लटूरिया हनुमान मंदिर में तय होगी BDA के खिलाफ आंदोलन की अगली रणनीति
- राजस्थान की इंडस्ट्री को नई उड़ान, एक्सपोर्ट डायरेक्टरी-2026 का भव्य विमोचन, सचिवालय में दिखा बड़ा औद्योगिक संदेश | मुख्य सचिव ने बताया ‘राज्य की वैश्विक पहचान का दस्तावेज’
- CBSE में भूचाल, चेयरमैन-सेक्रेटरी हटाए गए, OSM सिस्टम पर बवाल के बीच साइबर अटैक से हिला पोर्टल | संसद की स्थायी समिति में बोर्ड की जमकर क्लास
- भरतपुर में माहेश्वरी महिला संगठन की नई टीम का गठन | प्रीती मोहता को मिली कमान, महिलाओं ने संभाली नेतृत्व की जिम्मेदारी
- खेत का बंटवारा कराने की कीमत 1 लाख | 50 हजार जेब में डालते ही पटवारी पर टूट पड़ी ACB, रंगे हाथों गिरफ्तारी
- लाउडस्पीकर लेकर घर के बाहर पहुंचे लोग, बोले- ‘4 जून आ रही है…’ | बंगाल में ‘कटमनी’ लौटाने को मजबूर हुए TMC नेता!
- गोदाम में बिछी खून की चादर, गला रेतकर खत्म कर दिया भाजपा नेता को | रात तक इंतजार करती रही फैमिली, सुबह मिली लाश
