सोनीपत
हरियाणा में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक बहू ने एक दिन पहले अपने पति और सास-ससुर के खिलाफ दहेज़ उत्पीड़न की शिकायत पुलिस को दी थी। अगले ही दिन इस शिकायत से आहत पति और सास व ससुर तीनों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
घटना हरियाणा के सोनीपत जिले में महावीर कॉलोनी की है। जहर खाने के बाद हालत बिगड़ने पर परिजन तीनों को नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच के बाद पति व ससुर को मृत घोषित कर दिया। जबकि सास की कुछ देर उपचार के दौरान मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, डाली नामक युवती ने अपने पति अंकित, इसके पिता दिनेश व सास बृजेश के खिलाफ बुधवार को थाने में दहेज उत्पीड़न की शिकायत दी थी। डाली का आरोप था कि परिवार के लोग उसको प्रताड़ित करते हैं। इस पर पुलिस ने बुधवार को ही जांच-पड़ताल के लिए तीनों को थाने में बुलाया था। इस दौरान डाली के भाई व अन्य परिजन भी मौजूद थे। आरोप है कि उन्होंने अंकित व उनके माता-पिता के साथ बदतमीजी की थी। इससे दोनों पक्षों के बीच मारपीट की नौबत भी आ गई थी।
इस मामले से आहत होकर गुरुवार सुबह तीनों ने घर के भीतर ही कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। तीनों को अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उपचार के दौरान अंकित और उसके पिता दिनेश की मौत हो गई, जबकि उसकी मां बृजेश की की भी कुछ देर बाद मौत हो गई।
मामले की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 90 साल की सास को पीठ पर लादकर 3 KM चली बहू | बैंक से 500 रुपये की पेंशन के लिए सिस्टम से जंग की दिल दहला देने वाली तस्वीर, वीडियो ने झकझोर दिया देश
- भरतपुर बंद टला, व्यापारियों की बड़ी जीत | नगर निगम से बनी सहमति, सड़क चौड़ीकरण विवाद पर समझौता
- अस्पताल के वार्डों में पहुंची सेवा की मिठास | दौसा जिला अस्पताल में मरीजों को बांटे फल, लस्सी और अल्पाहार
- 19 इंस्पेक्टर बदले, कई थानों की कमान नए अधिकारियों को, यहां देखें लिस्ट
- तपती दोपहर में ‘मीठे जल’ की सेवा | भुसावर में राहगीरों को रोक-रोककर पिलाया शरबत, गर्मी में मिली राहत
- RBI करेंसी चेस्ट से 8.70 करोड़ उड़ाए, फिर खरीदा करोड़ों का बंगला | बैंक अफसर की लग्जरी लाइफ का काला खेल बेनकाब
- बलूचिस्तान में आर्मी को लेकर जा रही जाफर एक्सप्रेस पर आत्मघाती हमला | 24 मौतें, 82 घायल , कई डिब्बे पटरी से उतरे
- व्हाइट हाउस के बाहर गोलियों की बारिश | ट्रंप अंदर मौजूद थे, 25 राउंड फायरिंग से दहला अमेरिका, हमलावर ढेर
- लैण्ड पुलिंग योजना के विरोध में किसानों का फूटा गुस्सा, 26 मई की रैली का बिगुल
- Udaipur: JVL-6 का धमाकेदार समापन | वॉलीबॉल के बहाने छात्रावास में दिखी खेल, नेतृत्व और भाईचारे की नई ऊर्जा
