दौसा
राजस्थान के दौसा जिले में जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे-21 पर पाटोली गांव के पास रविवार दोपहर को LPG से भरा एक टैंकर पलट गया। इससे मौके पर अफरातफरी का माहौल बना गए। आसपास रहने वाले लोग और दुकानदार भग छूटे।
टैंकर जयपुर से भरतपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान मेहंदीपुर बालाजी मार्ग पर आबादी क्षेत्र के बीच टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसकी सूचना फौरन पुलिस-प्रशासन को दी गई जिससे अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए। बालाहेड़ी चौकी पुलिस व महुआ से दमकल मौके पर पहुंची है। पुलिस ने बताया कि टैंकर से अभी तक गैस का रिसाव नहीं है।
पुलिस के अनुसार यह टैंकर गुजरात से LPG लेकर लखनऊ जा रहा था। इस दौरान हाईवे पर एक तरफ बने कट से एक कार स्पीड में आते दिखी। टैंकर भी स्पीड में था। इस पर ड्राइवर ने जैसे ही ब्रेक लगाए वह अनियंत्रित होकर पलट गया।
गैस से भरा टैंकर पलटने से लोगों में खलबली मच गई। आसपास के दुकान संचालक व घरों में रहने वाले लोग मौके से भाग छूटे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो गैस का रिसाव नहीं होना पाया गया। टैंकर की जांच के लिए जयपुर से टीम पाटोली गांव के लिए बुलाई गई है।
घटना के बाद ट्रैफिक जाम हो गया। पुलिस ने ट्रैफिक को डायवर्ट किया और जहां टैंकर पलटा उस रास्ते को ब्लॉक किया है। हादसे में ड्राइवर व साथी को चोट नहीं आई है। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- बारात से पहले मातम, बस ने कुचली मासूम | भरतपुर में 8 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत, आंगन में चीखें गूंजीं
- पेड़ से लटका मिला 12वीं की छात्रा का शव, गांव सन्न | दौसा में रातभर लापता रही कोमल, सुबह 400 मीटर दूर मिली लाश
- होटल में गूंजी गोलियां, मेज के नीचे छिपे ट्रम्प | व्हाइट हाउस डिनर में अचानक फायरिंग से हड़कंप, सीक्रेट सर्विस ने निकाला सुरक्षित | देखें वीडियो
- स्टार्टअप्स का महाकुंभ बना भारत वेंचर्स समिट 2026 | FUISI सेरेमनी में RSS, पुलिस और इंडस्ट्री दिग्गज एक साथ
- भरतपुर क्रिकेट में बड़ा मौका | कॉल्विन शील्ड के लिए 3 मई को होगा सीनियर टीम का चयन ट्रायल
- अब नहीं आएगा बुढ़ापा? | शरीर की ‘एजिंग मशीन’ बंद करने वाली जीन दवा पर बड़ा खुलासा
- OPS पर बड़ा ऑडिट वार | CAG ने 10 साल का हिसाब मांगा…
- भरतपुर की बेटी को बड़ी जिम्मेदारी | हिन्दू महिला सभा जयपुर ग्रामीण की कमान अब कीर्ति शर्मा के हाथ
- कम वैज्ञानिक, लेकिन कमाल का काम | MPUAT की रिसर्च काउंसिल मीटिंग में नई खेती तकनीक और कमाई मॉडल पर बड़ा फोकस
- 4 नकाबपोश, 10 मिनट का खेल और 2 करोड़ का सोना साफ | दिनदहाड़े बैंक में धावा, मारपीट कर लॉकर खाली कर फरार, 5 लाख कैश भी लूट ले गए
