मुंबई
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा की अगुआई वाली चयन समिति की बुधवार को मुंबई में हुई बैठक में भारतीय स्क्वॉड का चयन किया गया।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा की अगुआई वाली चयन समिति की बुधवार को मुंबई में हुई बैठक में भारतीय स्क्वॉड का चयन किया गया।
टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच ओमान और UAE में किया जाएगा। इसका फाइनल 14 नवंबर को होगा। टीम में चार सालों के लंबे इंतजार के बाद स्टार ऑफ स्पिनर आर अश्विन की वापसी देखने को मिली है।
भारतीय टीम अपने सुपर12 चरण की शुरुआत 24 अक्टूबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगी।
15 सदस्यीय टीम इस प्रकार है
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, राहुल चाहर, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी।
स्टैंडबाय खिलाड़ी
श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर।
टूर्नामेंट के पहले दौर में 8 क्वालिफाइंग टीमें
टूर्नामेंट के पहले दौर में 8 क्वालिफाइंग टीमें भाग लेंगी। इनमें से चार टीमें सुपर 12 दौर में पहुंचेंगी। प्रारंभिक दौर में 8 टीमों में बांग्लादेश, श्रीलंका, आयरलैंड, नीदरलैंड्स, स्कॉटलैंड, नामीबिया, ओमान और पापुआ न्यू गिनी शामिल है।
टी20 विश्व कप में भारत को पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के साथ सुपर 12 के ग्रुप-2 रखा गया है। वहीं, ग्रुप-1 में मौजूदा चैम्पियन वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका शामिल है। क्वालिफाइंग राउंड से प्रत्येक ग्रुप से दो-दो टीमें इन दोनों ग्रुपों में जुड़ेंगी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- जयपुर लौट रहा था डॉक्टर परिवार, हाईवे पर ट्रेलर से ऐसी भिड़ंत कि चार जिंदगियां चली गईं
- ₹35 हजार की रिश्वत लेते ACB के शिकंजे में दो इंजीनियर, ₹2.52 लाख का बिल पास कराने के लिए मांगी थी रकम
- DUSU के बाद केरल में ABVP का बड़ा उलटफेर, 45 साल पुराने SFI गढ़ में क्लीन स्वीप; सभी प्रमुख पद जीते
- दौसा में गणेश महोत्सव की रौनक, सजी छप्पन भोग की झांकी; देर रात तक गूंजे गणेश-खाटू श्याम के भजन
- ढाबे पर थूक – थूक कर रोटियां बना रहा था महताब; वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दबोचा
- अपने नाम की SIM किसी और को दी तो फंसेंगे, 3 साल जेल और ₹50 लाख जुर्माना, सरकार ने जारी की नई चेतावनी | ऐसे चेक करें आपकी ID पर कितने नंबर चल रहे
- भरतपुर में रूह कंपा देने वाला हादसा, ट्रेलर ने व्यापारी को 100 मीटर तक घसीटा; सड़क पर बिखर गए शरीर के चीथड़े
- PNB की करेंसी चेस्ट में ₹17.29 करोड़ के नकली नोटों के खेल में अब तक चार गिरफ्तार, NIA की नजर रुड़की पर; क्या है नई कड़ी? | राजस्थान से भी कनेक्शन
- अक्टूबर में खुलेगा पेंशन एरियर का रास्ता, किसे कितना मिलेगा? CM सुक्खू के ऐलान से सामने आया पूरा हिसाब | कर्मचारियों को भी राहत के संकेत
- वैर में 20 निर्दलीयों के बीच BJP ने मारी बाजी, ललितेश धाकड़ बनीं अध्यक्ष; कांग्रेस को सिर्फ 2 वोट
