रोहतक
हरियाणा के रोहतक जिले में झज्जर चुंगी स्थित विजय नगर की बाग वाली गली में हुई 4 हत्याओं की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है। इस संगीन वारदात में 20 साल के बेटे ने ही अपनी मां, बाप, बहन और नानी की हत्या की थी। आरोपी अभिषेक उर्फ मोनू (20) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कड़ी पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली है।
SP राहुल शर्मा ने बुधवार को एक पत्रकार वार्ता में इस हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि प्रॉपर्टी के लिए इस वारदात को अंजाम दिया गया। प्रॉपर्टी बहन के नाम थी, जिस वजह से अभिषेक नाराज था। पुलिस ने चार दिनों तक संदिग्धों से पूछताछ के बाद मुख्य आरोपी को सोमवार को पूछताछ के लिए उठाया और फिर सच सामने आया।
ये है मामला आपको बता दें कि 27 अगस्त की दोपहर को झज्जर चुंगी स्थित विजय नगर की बाग वाली गली में रहने वाले पेशे से प्रॉपर्टी डीलर और पहलवान प्रदीप उर्फ बबलू, उसकी पत्नी बबली, सास रोशनी और बेटी तमन्ना को घर में घुसकर गोली मारी गई थी। बबलू, बबली और रोशनी की मौत मौके पर हो गई थी, जबकि तमन्ना ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। मुख्य आरोपी अभिषेक उर्फ मोनू मृतक बबलू का इकलौता बेटा है और BA फर्स्ट ईयर, जाट कॉलेज का छात्र है।
सिर में मारी गई थी गोलियां
पुलिस व एफएसएल की संयुक्त जांच के दौरान टीम को ऊपर वाले कमरे से दो खाली खोल मिले व नीचे के कमरे से तीन खाली खोल बरामद हुए हैं। नीचे वाले कमरे में बबलू बेड पर लेटा हुआ था और वह मोबाइल फोन पर किसी से बात कर रहा था। जब उसे गोली मारी गई तो उसका फोन उसके कान और कंधे के बीच में लगा रह गया। दोनों कमरों में वारदात को अंजाम देकर बदमाश कमरों को लॉक करके चाबी अपने साथ ही ले गए थे। पुलिस ने वह चाबी भी बबलू के करीबी से बरामद कर ली है।
साले प्रवीन ने दी थी पुलिस को शिकायत
पुलिस को बबलू के साले प्रवीन निवासी सांपला ने मामले की लिखित शिकायत दी थी। प्रवीन ने पुलिस को मौखिक तौर पर यह भी बताया था कि जब उसे वारदात की सूचना मिली तो वह तुरंत ही घर से रोहतक के लिए निकल पड़ा। रास्ते में एक संदिग्ध वरना गाड़ी सवारों ने उसका काफी दूर तक पीछा किया। उसकी गाड़ी पर गोलियां भी चलाई गईं, लेकिन वह बहुत तेजी से गाड़ी चलाता हुआ रोहतक घटनास्थल पहुंचा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
- भरतपुर: बरगद के पेड़ के नीचे मिली बारिश से पनाह, ऊपर से गिरी मौत | आकाशीय बिजली ने 17 वर्षीय किशोर की ले ली जान, दो गंभीर
- रेलवे का बड़ा फैसला: नॉन-सेफ्टी पदों पर पदोन्नति में मिलेगा ‘बेस्ट अमंगस्ट द फेल्ड’ नीति का लाभ
- झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर वसूल रहा था घूस: हेड कांस्टेबल और दलाल चढ़ा ACB के हत्थे
