लखीमपुर खीरी में 12 खंड शिक्षा अधिकारियों को नई तैनाती दी गई। अमन गुप्ता, शीतल श्रीवास्तव, शाहीन अंसारी समेत सभी अधिकारियों की नई जिम्मेदारी जानें।
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में बेसिक शिक्षा विभाग की प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए 12 खंड शिक्षा अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से 16 नवंबर 2026 को जारी आदेश में अलग-अलग विकास खंडों में रिक्त पदों के सापेक्ष इन अधिकारियों की पदस्थापना की गई है। अधिकारियों को तत्काल नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने और विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए हैं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, अमन गुप्ता को बुलंदशहर से बेहजम, यशवन्त सिंह को शाहजहांपुर से मोहम्मदी और सुनील कुमार सिंह को हरदोई से पसगवां विकास खंड में तैनात किया गया है। इसी तरह शीतल श्रीवास्तव को रायबरेली से पलिया, ऋचा सिंह को रायबरेली से रमियाबेहड़ और अरुण कुमार वर्मा को बहराइच से निघासन विकास खंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं शाहजहांपुर से आईं शाहीन अंसारी को फूलबेहड़, सीतापुर से आए सुरेन्द्र नाथ को नकहा और हरदोई से आए कृष्ण कुमार त्रिपाठी को बांकेगंज विकास खंड में नई तैनाती दी गई है। आदेश में आगे तरुण कुमार को रायबरेली से कुम्भी, मनीराम वर्मा को वाराणसी से नगर क्षेत्र तथा रणजीत कुमार को बहराइच से मितौली विकास खंड में पदस्थापित किया गया है।
तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि कार्यालय आदेश प्राप्त होते ही वे तत्काल अपने नवीन पदस्थापित विकास खंड में कार्यभार ग्रहण करें। साथ ही शासन एवं विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं का समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए प्रगति आख्या नियमित रूप से जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय में उपलब्ध कराएं। यह आदेश पत्रांक 7790-7803/2026-27 के तहत 16 नवंबर 2026 को जारी किया गया है।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
