भरतपुर के उच्चैन स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता चित्रकला प्रतियोगिता हुई। डेनिश शर्मा, तनीषा कुमारी सहित छात्राओं ने मतदान का संदेश दिया।
उच्चैन (भरतपुर)। मतदान का महत्व समझाने और लोकतंत्र के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राजकीय कन्या महाविद्यालय उच्चैन में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित माहवार ईएलसी (इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब) गतिविधियों के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से मतदान की अहमियत, लोकतंत्र की मजबूती और शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. रीता शुक्ला के निर्देशन एवं ईएलसी नोडल ऑफिसर डॉ. नरेश कुमार सागर के मार्गदर्शन में हुई प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने रंगों और रचनात्मकता के जरिए मतदाता जागरूकता से जुड़े विभिन्न संदेशों को चित्रों में उकेरा।
प्रतियोगिता में डेनिश शर्मा, तनीषा कुमारी, यतेंद्री कुमारी, आसमा, पिंकी, खुशबू और हिमांशी सहित अनेक छात्राओं ने आकर्षक कलाकृतियां बनाईं। छात्राओं की रचनात्मक भागीदारी से महाविद्यालय परिसर में चुनावी साक्षरता और मतदाता जागरूकता का माहौल नजर आया।
इस अवसर पर डॉ. धर्मेंद्र शर्मा एवं डॉ. पूनम दीक्षित भी उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और लोकतंत्र में युवाओं, विशेषकर महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
मैदान अधूरा, सुविधाएं सीमित और उम्मीदें पदक की… ऐसे कैसे तैयार होंगे राजस्थान के चैंपियन?
