राजस्थान वित्त कर विभाग ने वाणिज्यिक कर सेवा के 9 अधिकारियों के तबादले और पदस्थापन किए हैं। सुरेंद्र सिंह राठौड़ समेत कई अधिकारियों की नई जिम्मेदारी बदली गई।
जयपुर। राजस्थान सरकार के वित्त (कर) विभाग ने वाणिज्यिक कर सेवा के 9 अधिकारियों के स्थानांतरण और पदस्थापन के आदेश जारी किए हैं। 30 सितंबर को जारी आदेश मेंअतिरिक्त आयुक्त से लेकर उपायुक्त और सहायक आयुक्त स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।
आदेश के मुताबिक सुरेंद्र सिंह राठौड़, जो वर्तमान में अतिरिक्त आयुक्त, बिजनेस ऑडिट, जोधपुर के पद पर कार्यरत थे, उन्हें अपीलिय प्राधिकारी, भीलवाड़ा के पद पर लगाया गया है। यह पद रिक्त था। वहीं राजेश असवाल को उपायुक्त (प्रशासन), प्रवर्तन शाखा-द्वितीय, जयपुर की जिम्मेदारी दी गई है। वह इससे पहले उपायुक्त (एमएई), टैक्स कमप्लायंस-II, जयपुर के पद पर थे। आदेश में उनके नए पद को बाबू सिंह के स्थान पर बताया गया है।
‘भरतपुर-डीग कांग्रेस का बंटाधार… जिम्मेदार कौन?’ विश्वेन्द्र सिंह ने खोला मोर्चा, डोटासरा तक को घेरा
बाबू सिंह को टैक्स कमप्लायंस-II जयपुर की जिम्मेदारी
बाबू सिंह, जो अब तक उपायुक्त (प्रशासन), प्रवर्तन शाखा-द्वितीय, जयपुर के पद पर कार्यरत थे, को उपायुक्त (एमएई), टैक्स कमप्लायंस-II, जयपुर लगाया गया है। यह पद राजेश असवाल के स्थान पर दिया गया है।
इसी तरह अजय कुमार खींची को सहायक आयुक्त, बिजनेस ऑडिट वृत्त, संभाग-भीलवाड़ा लगाया गया है। इससे पहले वह सहायक आयुक्त, बिजनेस ऑडिट वृत्त-1, संभाग-जोधपुर प्रथम के पद पर थे। उनके नए पद को रिक्त पद पर भरा गया है।
जोधपुर से जयपुर तक बदली जिम्मेदारियां
आदेश में सुनील कुमार वर्मा का भी पदस्थापन बदला गया है। वह वर्तमान में सहायक आयुक्त, बिजनेस ऑडिट विंग-प्रथम, उदयपुर के पद पर थे। अब उन्हें सहायक आयुक्त, जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल-1 (स्टेट बेंच), जयपुर लगाया गया है। यह पद जय सिंह के स्थान पर दिया गया है।
जय सिंह को उप निदेशक (प्रशिक्षण एवं समन्वय), आरएसटीआई जयपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है। आदेश में इसे प्रतिनियुक्ति पर बताया गया है।
वहीं शमा चौधरी को सहायक आयुक्त, बिजनेस ऑडिट विंग-3, जोधपुर से सहायक आयुक्त, घट-प्रथम, वृत्त-डी, संभाग-द्वितीय, जोधपुर भेजा गया है। यह पद मनीष छाबड़ा के स्थान पर है।
मनीष छाबड़ा और प्रियंका की भी नई पोस्टिंग
मनीष छाबड़ा, जो वर्तमान में सहायक आयुक्त, घट-प्रथम, वृत्त-डी, संभाग-द्वितीय, जोधपुर के पद पर थे, अब सहायक आयुक्त, घट-द्वितीय, वृत्त-सी, संभाग-द्वितीय, जोधपुर होंगे। यह पद प्रियंका के स्थान पर दिया गया है। प्रियंका को सहायक आयुक्त, घट-प्रथम, वृत्त-ए, संभाग-प्रथम, जयपुर लगाया गया है। यह पद रिक्त था।
तुरंत संभालना होगा नया कार्यभार
वित्त (कर) विभाग के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी संबंधित अधिकारी बिना कार्यमुक्ति/अवकाश का उपभोग किए तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे। आदेश पर नथमल डिडेल, विशिष्ट शासन सचिव, वित्त (कर) विभाग के हस्ताक्षर हैं। आदेश 30 सितंबर 2026 को जारी किया गया।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
