मुकाबले में दिखा दम, पदकों से सजा भरतपुर का ताइक्वांडो मंच | खिलाड़ियों ने दिखाया अनुशासन, आत्मविश्वास और जुझारूपन

भरतपुर के स्प्रिंग माउंट स्कूल में जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सब-जूनियर, कैडेट और जूनियर खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने पदक जीते।

भरतपुर। सुभाष नगर स्थित स्प्रिंग माउंट स्कूल में जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के दौरान जब खिलाड़ी मैट पर उतरे तो मुकाबलों में तकनीक के साथ उनका आत्मविश्वास और जुझारूपन भी देखने को मिला। अलग-अलग भार वर्गों में खिलाड़ियों ने कड़े मुकाबलों का सामना करते हुए शानदार खेल कौशल दिखाया और पदक जीतकर अपनी मेहनत का परिणाम हासिल किया।

भरतपुर जिला ताइक्वांडो संघ के निर्देशन एवं जयशंकर टाईगर क्लब के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता में सब-जूनियर, कैडेट एवं जूनियर छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने प्रत्येक मुकाबले में अनुशासन और पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन करते हुए विपक्षी खिलाड़ियों को कड़ी चुनौती दी।

प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों के मुकाबलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पदक एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन में नियमित अभ्यास और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का असर साफ दिखाई दिया। प्रतियोगिता ने खिलाड़ियों को अपनी तकनीकी क्षमता परखने के साथ आगे की प्रतियोगिताओं के लिए अनुभव हासिल करने का अवसर भी दिया।

शुभेंदु से मिलीं ममता की उम्मीदवार, फिर अचानक छोड़ी नंदीग्राम की रेस, खिसियाई ममता ने कांग्रेस के हाथ थमाया समर्थन

कार्यक्रम में भरतपुर जिला ताइक्वांडो संघ अध्यक्ष पवन पाराशर, जयशंकर टाईगर शिक्षक एवं प्रशिक्षण संस्थान की अध्यक्ष प्रतिभा शर्मा, संघ सचिव एवं नेशनल रेफरी इंजी. पीयूष जयशंकर टाईगर, ताइक्वांडो संघ सचिव दीप्ति शर्मा, स्प्रिंग माउंट स्कूल की निदेशक एवं प्रतियोगिता संयोजक संध्या गुप्ता, प्रधानाचार्या रानी सिंह तथा राजस्थान ब्राह्मण समाज जिला अध्यक्ष हरीश पाठक सहित अन्य अतिथिगण मौजूद रहे।

‘खेल जीत से कहीं आगे की सीख देता है’

भरतपुर ताइक्वांडो संघ सचिव दीप्ति शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता जीतने का माध्यम नहीं है। इससे खिलाड़ियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और संघर्ष की भावना विकसित होती है। उन्होंने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास जारी रखने और भविष्य की बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए खुद को तैयार करने का संदेश दिया।

स्प्रिंग माउंट स्कूल की निदेशक रानी सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि मेहनत, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यालय के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने खिलाड़ियों से सफलता के बाद भी अभ्यास में निरंतरता बनाए रखने तथा जिला स्तर से प्रदेश और प्रदेश से राष्ट्रीय स्तर तक भरतपुर का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

गाड़ी का इंश्योरेंस खत्म है तो पेट्रोल पंप पर रुक सकता है सफर! | ‘नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल’ की तैयारी, नंबर प्लेट स्कैन होते ही खुल जाएगा बीमा का पूरा रिकॉर्ड

जयपुर की बैंक लूट में भरतपुर की युवती का बड़ा कनेक्शन, बॉयफ्रेंड तक पहुंची बैंक की अंदरूनी जानकारी | 41.70 लाख की लूट में कमरे से मिले 26.80 लाख

₹15 हजार वाली सीमा अब पुरानी; PF के दायरे में आएंगे ज्यादा कर्मचारी, कैबिनेट के फैसले से बदलेगा EPFO का गणित | 51 लाख नए कर्मचारियों को कवरेज का अनुमान

UPI से ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट करेंगे तो क्या अब जेब कटेगी? नया नियम समझ लीजिए, ग्राहक पर नहीं पड़ेगा सीधा बोझ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *