Bharatpur News: CHC में 1000 की घूस का खेल खत्म, नर्सिंग ऑफिसर ट्रैप | ऑनलाइन अटेंडेंस की बाधा हटाने के बदले मांगी थी रिश्वत

भरतपुर के हलेना CHC में ऑनलाइन अटेंडेंस की बाधा दूर करने के बदले 1000 रुपए की रिश्वत लेते नर्सिंग ऑफिसर मुरारी लाल मीणा को ACB ने रंगे हाथ ट्रैप किया।

भरतपुर। हलेना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में ऑनलाइन अटेंडेंस से जुड़ा काम कराने के बदले रिश्वत मांगना एक नर्सिंग ऑफिसर को भारी पड़ गया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने कार्रवाई करते हुए नर्सिंग ऑफिसर मुरारी लाल मीणा को 1,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।

मामला तब सामने आया जब परिवादी ने एसीबी की भरतपुर इकाई में शिकायत दी। आरोप है कि उसकी ऑनलाइन अटेंडेंस करने और उसमें आ रही परेशानी को दूर करने के एवज में रिश्वत मांगी जा रही थी।

Judgment: बेटा-बहू घर में रहेंगे या नहीं, फैसला बुजुर्ग का? सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया अधिकार

पहले शिकायत की जांच, फिर बिछाया जाल

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने उसे सीधे कार्रवाई में बदलने के बजाय पहले गोपनीय तरीके से सत्यापन कराया। सत्यापन में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद टीम ने ट्रैप की योजना तैयार की। योजना के मुताबिक परिवादी ने हलेना CHC में आरोपी नर्सिंग ऑफिसर को जैसे ही 1,000 रुपए दिए, आसपास तैनात एसीबी टीम ने उसे दबोच लिया।

अब पूछताछ और आगे की जांच

यह कार्रवाई ASP अमित सिंह की टीम ने DIG ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन में की। एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।

एसीबी टीम आरोपी से पूछताछ के साथ उसके ठिकानों और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। कार्रवाई के बाद हलेना CHC और चिकित्सा विभाग में हलचल बढ़ गई है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

निकाय चुनाव से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर, RAS अफसरों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट

60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *