मानव धर्म
सीए. विनय गर्ग ‘मोहित’
चलो,आज कुछ अच्छा करते हैं,
कष्टों से रोती दुनिया में,
रोते को हंसाया जाए,
निज हित में सोती दुनिया में,
सोते को जगाया जाए।
क्षुधा रोग से पीड़ित जन को,
भोजन आज कराया जाए।
वस्त्र विहीन पीड़ित जन को,
वस्त्र आज पहनाया जाए।
चलो, आज कुछ अच्छा करते हैं।।
धन के पीछे भागते जन को,
धन का मर्म बताया जाए।
मानवता हो रही है घायल,
मानव धर्म बताया जाए।।
प्राण वायु वापस पाने को,
पौधा एक लगाया जाए।
प्यासे पक्षी को पीने को,
परिंडा एक लगाया जाए।
चलो, आज कुछ अच्छा करते हैं।।
हाय री दौलत हाय री दौलत,
दौलत दौलत चिल्लाते हो।
साथ न लेकर गया सिकंदर,
फिर काहे तुम भरमाते हो।।
दौलत की गठरी को खोलो,
बाँट के दौलत खुशी मिलेगी।
कर लो सेवा पीड़ित जन की,
इससे तुमको खुशी मिलेगी।
चलो, आज कुछ अच्छा करते हैं।।
प्रतिक्रिया और सुझाव देने के लिए ईमेल करें : ok@naihawa.com
SHARE THIS TOPIC WITH YOUR FREINDS
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 90 साल की सास को पीठ पर लादकर 3 KM चली बहू | बैंक से 500 रुपये की पेंशन के लिए सिस्टम से जंग की दिल दहला देने वाली तस्वीर, वीडियो ने झकझोर दिया देश
- भरतपुर बंद टला, व्यापारियों की बड़ी जीत | नगर निगम से बनी सहमति, सड़क चौड़ीकरण विवाद पर समझौता
- अस्पताल के वार्डों में पहुंची सेवा की मिठास | दौसा जिला अस्पताल में मरीजों को बांटे फल, लस्सी और अल्पाहार
- 19 इंस्पेक्टर बदले, कई थानों की कमान नए अधिकारियों को, यहां देखें लिस्ट
- तपती दोपहर में ‘मीठे जल’ की सेवा | भुसावर में राहगीरों को रोक-रोककर पिलाया शरबत, गर्मी में मिली राहत
- RBI करेंसी चेस्ट से 8.70 करोड़ उड़ाए, फिर खरीदा करोड़ों का बंगला | बैंक अफसर की लग्जरी लाइफ का काला खेल बेनकाब
- बलूचिस्तान में आर्मी को लेकर जा रही जाफर एक्सप्रेस पर आत्मघाती हमला | 24 मौतें, 82 घायल , कई डिब्बे पटरी से उतरे
- व्हाइट हाउस के बाहर गोलियों की बारिश | ट्रंप अंदर मौजूद थे, 25 राउंड फायरिंग से दहला अमेरिका, हमलावर ढेर
- लैण्ड पुलिंग योजना के विरोध में किसानों का फूटा गुस्सा, 26 मई की रैली का बिगुल
- Udaipur: JVL-6 का धमाकेदार समापन | वॉलीबॉल के बहाने छात्रावास में दिखी खेल, नेतृत्व और भाईचारे की नई ऊर्जा
