‘सड़कें टूटी, लाइटें बंद… आखिर शहर चलेगा कैसे?’ | भरतपुर व्यापार महासंघ ने नगर निगम को दिखाया शहर का आईना, आवारा पशुओं से लेकर वैकल्पिक रास्तों तक उठाए बड़े सवाल

भरतपुर जिला व्यापार महासंघ ने नगर निगम आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई को ज्ञापन सौंपकर जर्जर वैकल्पिक मार्गों, बंद रोड लाइटों और आवारा पशुओं की समस्या के समाधान की मांग की।

भरतपुर। विकास कार्यों के चलते शहर की सड़कों पर बढ़ती परेशानी अब व्यापारियों के सब्र की सीमा पार करती नजर आ रही है। जगह-जगह खुदाई, जाम, अंधेरे में डूबी सड़कें और आवारा पशुओं के आतंक को लेकर भरतपुर जिला व्यापार महासंघ ने शुक्रवार को नगर निगम का दरवाजा खटखटाया। महासंघ के पदाधिकारियों ने नगर निगम आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई से मुलाकात कर शहर की बदहाल व्यवस्थाओं पर चिंता जताई और तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की।

रेलवे के बड़े अफसर पर CBI का शिकंजा | 1.70 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए वरिष्ठ DMM, अब टेंडर नेटवर्क भी जांच के घेरे में

जिला महामंत्री विपुल शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि शहर के कई प्रमुख मार्ग विकास कार्यों के कारण बंद पड़े हैं। ऐसे में जिन वैकल्पिक रास्तों से लोगों को निकाला जा रहा है, उनकी हालत भी बेहद खराब है। इससे रोजाना आम नागरिकों के साथ व्यापारियों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। महासंघ ने मांग की कि इन मार्गों की तत्काल मरम्मत कराई जाए और जहां जरूरत हो, वहां नए वैकल्पिक रास्ते तैयार किए जाएं।

प्रतिनिधिमंडल ने शहर की खराब स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को भी गंभीर मुद्दा बताया। जिला मंत्री बंटू भाई ने कहा कि शहर की बड़ी संख्या में रोड लाइटें महीनों से बंद हैं। अंधेरे का फायदा असामाजिक तत्व उठा रहे हैं, वहीं गड्ढों से भरी सड़कों पर लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने निगम से सभी खराब लाइटों को जल्द चालू कराने की मांग की।

जिला मंत्री योगेश व्यास ‘बंटी’ ने शहर में बढ़ते आवारा पशुओं के आतंक का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सांड, आवारा कुत्ते और बंदर अब केवल बाजारों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अस्पतालों, मंदिरों, विद्यालयों और रिहायशी इलाकों में भी लोगों के लिए खतरा बन चुके हैं। कई बार इनके हमलों से लोग घायल हो चुके हैं। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में घर से निकलने तक का डर बना रहता है।

महासंघ ने नगर निगम से मांग की कि इन सभी समस्याओं पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई कर शहरवासियों को राहत दिलाई जाए। प्रतिनिधिमंडल में विपुल शर्मा, बंटू भाई, योगेश व्यास ‘बंटी’, अंजुम सिंघल, गुलराज कटारा और मनीष मेहरा भी मौजूद रहे।

जिला मंत्री बंटू भाई ने बताया कि ज्ञापन में सबसे प्रमुख मुद्दा शहर के विभिन्न स्थानों पर चल रही खुदाई और तोड़फोड़ के कारण मुख्य मार्गों के अवरुद्ध होने का उठाया गया। महासंघ ने मांग की कि आमजन और व्यापारियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्गों की तत्काल मरम्मत कराई जाए तथा जहां आवश्यकता हो, वहां नए वैकल्पिक मार्ग विकसित किए जाएं।

बंद रोड लाइटों से बढ़ रहा खतरा

प्रतिनिधिमंडल ने शहर की बड़ी संख्या में बंद पड़ी रोड लाइटों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। ज्ञापन में कहा गया कि शहर की आधे से अधिक रोड लाइटें खराब होने के कारण रात के समय अंधेरा छाया रहता है, जिसका फायदा असामाजिक तत्व चोरी और लूट जैसी घटनाओं के लिए उठाते हैं। वहीं अंधेरे में सड़क पर बने गड्ढों के कारण लोग गिरकर घायल भी हो रहे हैं। महासंघ ने सभी खराब रोड लाइटों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराने की मांग की।

आवारा पशुओं के आतंक से दिलाई जाए राहत

जिला मंत्री योगेश व्यास ‘बंटी’ ने बताया कि ज्ञापन में शहर में बढ़ते आवारा पशुओं के आतंक का मुद्दा भी उठाया गया। उन्होंने कहा कि शहर की गलियों, मुख्य बाजारों, अस्पतालों, मंदिरों, विद्यालयों और रिहायशी कॉलोनियों में सांड, आवारा कुत्ते और बंदर लोगों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बने हुए हैं। कई बार ये पशु आपस में लड़ते हुए या राहगीरों पर हमला करते नजर आते हैं, जिससे खासकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में भय का माहौल बना रहता है।

व्यापार महासंघ ने नगर निगम से मांग की कि इन सभी समस्याओं पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई कर शहरवासियों को राहत दिलाई जाए, ताकि नागरिक सुरक्षित वातावरण में अपने दैनिक कार्य कर सकें।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में विपुल शर्मा, बंटू भाई, योगेश व्यास ‘बंटी’, अंजुम सिंघल, गुलराज कटारा और मनीष मेहरा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

अब WhatsApp पर मिलेगा बिजली बिल से लेकर Fire NOC तक सब कुछ | राजस्थान सरकार ने e-Mitra में जोड़ीं 21 नई डिजिटल सेवाएं

60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?

दवा खरीदने से पहले पढ़ लें ये खबर! सरकार ने 39 जरूरी दवाओं की कीमत तय की, अब MRP से ज्यादा वसूली नहीं; डायबिटीज, BP और दिल के मरीजों को बड़ी राहत | यहां देखें पूरी लिस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *