पाक सीमा से सटे जैसलमेर के सब रजिस्ट्रार ऑफिस में आयकर विभाग की बड़ी रेड… जमीन के सौदों की फाइलें खंगालते ही मचा हड़कंप

जैसलमेर के सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में आयकर विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारकर संदिग्ध जमीन रजिस्ट्रियों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच शुरू की। पैन कार्ड के बिना हुई रजिस्ट्रियां भी जांच के दायरे में हैं।

जैसलमेर: भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे जैसलमेर में मंगलवार को आयकर विभाग की अचानक हुई कार्रवाई ने सरकारी महकमे से लेकर प्रॉपर्टी कारोबार तक हलचल मचा दी। उदयपुर और जैसलमेर की संयुक्त टीम ने बिना पूर्व सूचना के सब-रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचकर जमीनों की रजिस्ट्रियों और उनसे जुड़े वित्तीय रिकॉर्ड अपने कब्जे में ले लिए। पूरे दिन कार्यालय में दस्तावेजों की गहन पड़ताल चलती रही।

सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग की नजर खास तौर पर संदिग्ध जमीन सौदों पर है। जांच उन रजिस्ट्रियों पर केंद्रित है, जिनमें नियमों की अनदेखी की गई या वित्तीय लेनदेन में गड़बड़ी की आशंका है।

‘सुन रहे हो बिनोद…’ बोलते ही छा गए पीएम मोदी, ‘पंचायत’ के कलाकार भी नहीं रोक पाए हंसी

PAN के बिना हुई रजिस्ट्रियां जांच के घेरे में

करीब आठ सदस्यीय टीम उन फाइलों को अलग-अलग खंगाल रही है, जिनमें पैन कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया गया या दस्तावेजों में कथित रूप से गलत अथवा भ्रामक जानकारी देकर रजिस्ट्री कराई गई। अधिकारी प्रत्येक दस्तावेज का बारीकी से मिलान कर रहे हैं ताकि नियमों के उल्लंघन और संदिग्ध लेनदेन का पूरा रिकॉर्ड जुटाया जा सके।

ब्लैक मनी और संदिग्ध निवेश पर भी नजर

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जांच का एक बड़ा पहलू सीमावर्ती क्षेत्र में जमीन खरीद-फरोख्त के जरिए ब्लैक मनी के इस्तेमाल और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन से जुड़ा हुआ है। आयकर विभाग इन सौदों में शामिल पैसों के स्रोत और उनके प्रवाह की जांच कर रहा है।

सूत्रों का मानना है कि यदि जांच में अनियमितताएं साबित होती हैं तो आने वाले दिनों में कुछ बड़े जमीन कारोबारियों और अन्य संबंधित लोगों पर कार्रवाई की आंच पहुंच सकती है।

AI और Data Center का बूम… 2030 तक 1 लाख स्किल्ड प्रोफेशनल्स की होगी जरूरत, करोड़ों की सैलरी वाले नए करियर खुलेंगे

हाल ही में महेश कुल्हरी ने जैसलमेर में आयकर अधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला है। उनके पदभार ग्रहण करने के बाद हुई इस कार्रवाई को विभाग की बड़ी और महत्वपूर्ण जांच माना जा रहा है।

अचानक हुई रेड से सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और रजिस्ट्री कराने पहुंचे लोगों के बीच दिनभर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

फिलहाल आयकर विभाग ने इस कार्रवाई पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। अधिकारियों का कहना है कि रिकॉर्ड की जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर और संभावित कार्रवाई स्पष्ट हो सकेगी।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

पहली बार वोटर बनने वालों के लिए नई शर्त… अब मां-बाप की ये जानकारी नहीं तो अटक जाएगा आवेदन, चुनाव आयोग ने ऑनलाइन प्रक्रिया बदली, फॉर्म-6 में जोड़ा नया घोषणा-पत्र

दवा खरीदने से पहले पढ़ लें ये खबर! सरकार ने 39 जरूरी दवाओं की कीमत तय की, अब MRP से ज्यादा वसूली नहीं; डायबिटीज, BP और दिल के मरीजों को बड़ी राहत | यहां देखें पूरी लिस्ट

लेंस पहनकर सो गए? सुबह उठते ही हो सकती है जिंदगी की सबसे बड़ी गलती | डॉक्टर बोले- 5 मिनट की जल्दबाजी आंखों की रोशनी तक छीन सकती है

क्या हाई BP बदल सकता है आपका स्वभाव? | नई स्टडी का दावा- दिल ही नहीं, दिमाग और पर्सनैलिटी पर भी पड़ सकता है असर

मुसीबत में हैं तो याद रखें सिर्फ 5 अंक… 14490 | महिलाओं के लिए 24 घंटे खुली रहेगी मदद की लाइन, शिकायत से काउंसलिंग तक मिलेगी सहायता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *